जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: आज सोमवार को उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के आवास का 69000 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी घेराव करने जा रहे थे। लेकिन पुलिसकर्मियों ने उन्हें रास्ते में ही रोक लिया।
बताया जा रहा है कि, इस दौरान पुलिसकर्मियों की अभ्यर्थियों से झड़प भी हुई जिस पर पुलिस ने बलप्रयोग कर उन्हें आगे जाने से रोक लिया। बता दें कि कुछ देर के लिए वहां अफरातफरी मची रही।

