Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

राजनीतिक दलों ने चमरावल में पहुंचकर दी पीड़ितों को सांत्वना

  • भाजपा, आम आदमी पार्टी व बसपा के पदाधिकारियों ने पहुंचकर दिया उचित कार्रवाई का आश्वासन
  • सरकार से मृतक के परिजनों को दस-दस लाख का मुआवजा व शराब तस्करों पर कार्रवाई की मांग

जनवाणी संवाददाता |

चांदीनगर: चमरावल गांव में छह मौत के बाद राजनीतिक दलों का जमावड़ा लगा हुआ है और वह मृतक के परिजनों को सांत्वना देने के लिए पहुंच रहे है। रविवार को भी भाजपा, बसपा व आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने पहुंचकर पीड़ितों को सांत्वना दी और भरोसा दिया कि वह उनके साथ खड़े हुए है। परिवार को न्याय दिलाया जाएगा और मृतक के परिजनों को दस-दस लाख का मुआवजा दिलाने मुख्यमंत्री से मांग की।

37 4

चमरावल गांव में जहरीली शराब से हुई मौत के चलते आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सोमेन्द्र ढाका व जिलाध्यक्ष ओमबीर सैन रविवार को कार्यकर्ताओं के साथ मृतक के परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे। सोमेन्द्र ढाका ने कहा कि मौत के लिए जिला प्रशासन पूर्ण रूप से जिम्मेदार है।

पूरा सरकारी अमला इस गम्भीर मामले को छिपाने में लगा हुआ है। हैरानी की बात ये है कि जिस नकली शराब को पीकर छह लोगों की मौत हुई उसी नकली शराब को दो दिन बात गांव के ही मुकेश ने पीकर दम तोड़ दिया। उन्होंने मृतक के परिवार को भरोसा दिया कि वह उनके साथ खड़े है और प्रदेश सरकार से पीड़ित परिवार को दस-दस लाख का मुआवजा दिलाने की मांग की।

38 4

क्षेत्र में रूकनी चाहिए शराब की अवैध तस्करी

भाजपा नेता प्रमोद गुर्जर गांव में मृतकों के घर पहुंचे और कहा कि क्षेत्र में सबसे पहले अवैध शराब की तस्करी रुकनी चाहिए, जिससे शराब माफियाओं पर नकेल लग सकें। गांव में इतना बड़ा हादसा होने के बाद भी शासन प्रशासन ने मृतक के परिजनों को कोई भी आर्थिक मदद की घोषणा नहीं की है। उन्होंने परिजनों को भरोसा दिलाया कि हम आपके साथ है और पार्टी हाईकमान को अवगत करा दिया गया है और उनकी पूरी मदद की जाएगी।

पीड़ित परिवार को मिलेगा न्याय: प्रदीप ठाकुर

भाजपा सांसद प्रतिनिधि प्रदीप ठाकुर ने चमरावल गांव में पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने कहा कि पीड़ितों को पूरी तरह से न्याय दिलाया जाएगा और उनके साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। उनकी आर्थिक सहायता के लिए मुख्यमंत्री को सांसद द्वारा अवगत करा दिया गया है। साथ ही प्रशासन को भी शराब माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा गया है।

मृतक के परिजनों को मिले दस लाख का मुआवजा

बसपा पार्टी का जनप्रतिनिधि मंडल ग्राम चमरावल में हुई शराब से मौत होने वाले के घर पहृुंचा। उन्होंने कहा कि यह घटना काफी दुखद है और प्रशासन को शराब तस्करों पर कार्रवाई करनी चाहिए। शासन से मृतक के परिजनों को दस लाख रुपये देने की मांग की। प्रतिनिधि में डा. कमल सिंह राज मुख्य सेक्टर प्रभारी, सत्यपाल पेपला मुख्य सेक्टर प्रभारी, दयाराम सैन पूर्व राज्यमंत्री, मांगेराम जाटव मुख्य जोन कॉर्डिनेटर मेरठ, मोहित आनंद जिलाध्यक्ष, विक्रम भाटी, फिरोज खान, सौरव जाटव, केवल सिंह गौतम, महाराम गुर्ज्जर, श्याम सुंदर गौतम, विनोद रविनद्र कश्यप आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

बच्चों को भी देना चाहिए सम्मान

सिद्धार्थ ताबिश मेरा बड़ा बेटा इस बात को सुनकर बड़ा...

युद्ध का सीजन बारहों महीना

जो युद्ध के कारोबारी हैं, उनका सीजन बारहों महीना...

मध्य पूर्व के सतत झगड़े के वैश्विक निहितार्थ

मध्यपूर्व जिसे भारत के संदर्भ में पश्चिमी एशिया कहा...

नीतीश युग का अवसान

बिहार की राजनीति लंबे समय से व्यक्तित्व-केन्द्रित और गठबंधन-आधारित...
spot_imgspot_img