Sunday, April 26, 2026
- Advertisement -

नौरोजपुर गुर्जर में जहरीली शराब पीने से एक व्यक्ति की मौत

  • चमरावल गांव में छह ग्रामीणों की मौत के बाद अब नौरोजपुर गुर्जर गांव में हुई शराब पीने से एक की मौत
  • दोपहर के समय दोस्त ने पिलायी थी शराब, शराब पीते ही मुंह से निकले जाग, शरीर पड़ गया नीला
  • व्यक्ति की मौत से परिजनों में मचा कोहराम, प्रशासन के खिलाफ आक्रोश, हंगामा किया

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: चमरावल गांव में छह ग्रामीणों की मौत के बाद अब नौरोजपुर गुर्जर गांव में एक व्यक्ति की जहरीली शराब पीने से मौत हो गयी। शराब पीने से मौत का सिलसिला रूकने का नाम नहीं ले रहा है।

नौरोजपुर गुर्जर गांव में व्यक्ति को दोपहर साढ़े ग्यारह बजे के करीब शराब पिलायी थी, जिससे थोड़ी देर बाद ही उसकी हालत खराब हो गयी और जिला अस्पताल में भर्ती होने के दस मिनट बाद व्यक्ति ने दम तोड़ दिया।

जहरीली शराब पीने से व्यक्ति की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और काफी संख्या में ग्रामीण गांव में एकत्र हो गए।

उन्होंने प्रशासन व पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर हंगामा किया। बाद में किसी तरह अधिकारियों ने उन्हें समझाकर शांत किया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक के भाई ने जहरीली शराब पिलाने व जिला अस्पताल में डॉक्टरों के नहीं मिलने पर उनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कोतवाली मेें तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उन्हें न्याय नहीं मिला तो वह धरना प्रदर्शन के लिए मजबूर होंगे।

जहरीली शराब ने पहले तो चमरावल गांव में मौत का तांडव मचाया था और वहां छह ग्रामीणों की मौत हो गयी। अभी चमरावल गांव में दुख का पहाड़ रूका ही नहीं था कि इतने में जहरीली शराब पीने से नौरोजपुर गुर्जर गांव में एक व्यक्ति की मौत हो गयी।

गांव के देवेन्द्र पुत्र हरपाल सिंह के अनुसार रविवार की सुबह साढ़े ग्यारह बजे के करीब गांव का एक व्यक्ति उसके घर पर पहुंचा और वह हाथ में जहरीली शराब की बोतल लिए हुए था।

उसने उसके 52 वर्षीय भाई अमरपाल पुत्र हरपाल सिंह को बुलाया और उसको शराब पिलानी शुरू कर दी। शराब पीने के कुछ देर बाद ही उसकी हालत खराब हो गयी और मुंह से जाग निकलने शुरू हो गए।

देखते ही देखते शरीर नीला पड़ गया। परिजन आनन फानन में गंभीर हालत में जिला अस्पताल मेें लेकर पहुंचे, लेकिन वहां ठीक से उपचार नहीं मिलने के दस मिनट बाद अमरपाल की मौत हो गयी।

मौत की सूचना जैसे ही गांव में पहुंची तो परिजनों में कोहराम मच गया और प्रशासनिक अधिकारियों में खलबली मच गयी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस गांव में पहुंच गयी।

पुलिस के पहुंचते ही ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया और पुलिस पर शराब माफियाओं को सह देने का आरोप लगाया। बाद में किसी तरह से ग्रामीणों को शांत किया।

घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम अनुभव सिंह, सीओ ओमपाल सिंह व तहसीलदार प्रसुन कश्यप जिला अस्पताल में पहुंच गए थे और शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

वहीं मृतक के भाई ने गांव के एक व्यक्ति के खिलाफ जहरीली शराब पिलाने की तहरीर दी है और इतना ही जिला अस्पताल में उपचार मेें लापरवाही बरतने वाले डॉक्टरों के खिलाफ भी जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द ही न्याय नहीं मिला तो वह धरना प्रदर्शन करने से पीछे नहीं हटेंगे।

35 4

लचर स्वास्थ्य व्यवस्था, दो हो चुकी मौत

यहां की स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह से खराब हो चुकी है और जिला अस्पताल में कोई भी डॉक्टर समय से नहीं मिलता है। यहां भर्ती करने की कोई व्यवस्था तक नहीं है और इसके कारण ही यहां मौत हो रही है।

दो दिन पहले भी शराब पीने से बिगडी युवक की हालत के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया था, लेकिन उसका उपचार करने के बजाय मेरठ रेफर कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी।

इतना ही नहीं रविवार को जहरीली शराब पीने से परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे तो वहां डॉक्टर तक नहीं मिले और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के हवाले ही अस्पताल छोड़ दिया गया, जिससे उपचार के अभाव में व्यक्ति की मौत हो गयी। यदि जल्द ही जिला अस्पताल की व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो यहां इसी तरह से मौत होती रहेगी।

नौरोजपुर गांव में जहरीली शराब पीने से व्यक्ति की मौत की सूचना मिली है और पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति का पता चल सकेंगा। वहीं जिला अस्पताल में डॉक्टरों मौजूद नहीं थे इसकी भी जांच करायी जाएगी और जांच पूरी होने के बाद डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई होगी।
                                                                                         -अमित कुमार सिंह, एडीएम बागपत

 

धीरज पर शराब पिलाने के मामले मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और सभी बिंंदुओं पर जांच की जा रही है। गांव में अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
                                                                                             -मनीष मिश्रा, एएसपी बागपत

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

टीवी की टॉप एक्टेस में शुमार सायंतनी घोष

छोटे पर्दे के लोकप्रिय धारावाहिक 'महाभारत' (2013) में राजमाता...

साउथ के लोकप्रिय स्टार अजित कुमार

अजित ने को अब तक चार विजय अवार्ड, तीन...

कियारा आडवाणी का कन्नड में डेब्यू

सुभाष शिरढोनकर निर्देशक गीतु मोहनदास व्दारा निर्देशित फिल्म 'टॉक्सिक: ए...

एकै साधे सब सधै, सब साधे सब जाए

नारी! तुम केवल श्रद्धा हो/विश्वास रजत नग पगतल में/पीयूष...

बंगाल में राजनीतिक हथियार बनी मछली

बंगाल में पहले चरण का चुनाव संपन्न हो चुका...
spot_imgspot_img