Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

राजनीतिक दलों ने जयंती पर डा. आम्बेडकर को अर्पित किए श्रद्धासुमन

  • सपाइयों ने अंबेडकर जयंती दलित दिवाली के रूप में धूमधाम से मनाई
  • भाजपा ने बूथ स्तर पर दीप जलाकर बाबा साहब अर्पित की श्रद्धांजलि

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: भ्रातीय संविधान के शिल्पी डा. बीआर अंबेडकर की 130 वीं जयंती राजनैतिक दलों ने धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान नेताओं ने बाबा साहब की उपलब्धियों का गुणगान किया।

बुधवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय पर बाबा साहब डा. भीम राव अम्बेडकर की 130 वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान सभी ने बाबा साहब की मूर्ति पर माल्यार्पण किया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि डा अम्बेडकर ने दलित अधिकारों के लिए पूरा जीवन संघर्ष किया तथा स्वतंत्र भारत के संविधान में जाति धर्म के भेदभाव को समाप्त कर सभी को समान अधिकार एवं अवसर प्रदान किए। राष्टीय प्रवक्ता प्रोफेसर सुधीर पंवार ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज का दिन नवरात्र, रमजान एवं बाबा साहब की जयंती होने के कारण विशेष है।

बाबा साहब द्वारा दिए गए संविधान के कारण आज देश का कोई भी व्यक्ति प्रजातंत्र के उच्चतम पद को प्राप्त कर सकता है। उन्होंने कहा कि हम सभी दलित भाईयो के साथ मिलकर अपने घरों, दलित बस्तियों एवं डा. अम्बेडकर की मूर्तियों पर दीया-मोमबत्ती जलाकर ‘दलित-दिवाली’ मनाई।

इस अवसर पर किरणपाल सिंह, प्रदीप चौधरी, भूपेन्द्र चौधरी, अब्दुल वारिस, सोन्ता, अमर सिंह कश्यप, पीतम सिंह खानपुर कला, संजय कुमार, मोहम्मद सलीम, खुरगान, नसीम अहमद एडवोकेट, नावेद अली आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के अध्यक्ष चौधरी शरीफ प्रधान ने चुनावों में सभी से कोविड प्रोटोकल का पालन करने की अपील की। साथ ही, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के शीघ्र ही कोरोना मुक्त होने के लिए प्रार्थना की।

17 12

बसपा का बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प

बसपा ने शामली शहर के अंबेडकर चौक पर परम सत्य बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर बसपा जिलाध्यक्ष राकेश पाल ने कहा कि हमें बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलकर बहुजन समाज पार्टी के कारणों को आगे बढ़ाना है। इस मौके पर सुशील नहारिया, श्रीपाल कश्यप, वेद प्रकाश जाटव, हरपाल कश्यप, राजेंद्र उपाध्याय, विक्रांत बर्मन, महिपाल जाटव, ओमपाल सिंह, दीपक कुमार, रामेश्वर आदि मौजूद रहे।

कांग्रेस ने ब्लॉक स्तर पर मनाई डा. बीआर अंबेडकर जयंती

जिला कांग्रेस कमेटी ने बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर की जयंती जनपद के सभी 5 ब्लाकों पर धूमधाम से मनाई। इस दौरान गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जीवन पर प्रकाश डाला गया । वक्ताओं ने कहा कि उनके द्वारा भारत देश के संविधान को जन्म देने वाले महान महानायक को हम सब कांग्रेस जन सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करते है। इस अवसरपर जिलाध्यक्ष दीपक सैनी, शहर अध्यक्ष अनुज गौतम, प्रवीण तरार, ब्रजपाल राणा, धर्मेंद्र काम्बोज, श्रीपाल सिंह उपाध्याय, धीरज उपाध्याय, निन्ना अन्सारी, फारूक, रिजवान, राहुल शर्मा, अश्वनी शर्मा, रामशरन नामदेव, नसीम सचिव, महावीर सैनी आदि मौजूद रहे।

भाजपा ने बूथ स्तर पर मनाई बाबा साहब की जयंती

भाजपा ने डा. बीआर अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में सभी मंडलों के बूथों पर अंबेडकर के चित्र के समक्ष दीप ललाकर एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उनकी जयंती धूमधाम से मनाई। कार्यकर्ताओं ने प्रेरणा स्थल पर जाकर बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और दीप जलाए। इस दौरान जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर ने कहा कि बाबा साहब के बताए रास्ते पर चलकर हम समतामूलक समाज की स्थापना कर सकते हैं। बाबा साहब भारतीय विधिवेता, राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक थे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img