Saturday, March 14, 2026
- Advertisement -

कांग्रेस अध्यक्ष पद सियासी घमासान तेज, अब G-23 गुट भी ठोंकेगा ताल

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए अब सियासी घमासान हो गया है। उधर, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत की जादूगरी फेल होने के बाद मानो खुला मैदान हो गया है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस के असंतुष्ट नेताओं का समूह जी-23 भी अपना प्रत्याशी मैदान में उतार सकता है। यदि ऐसा हुआ तो मुकाबला बहुत रोचक हो सकता है।

कांग्रेस के जी-23 खेमे के नेताओं ने गुरुवार को बैठक की। यह बैठक वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा के निवास पर हुई। इसमें मनीष तिवारी, पृथ्वीराज चव्हाण, भूपेंद्र सिंह हुड्डा सहित कई नेता शामिल हुए। सूत्रों का कहना है कि जी-23 खेमा भी अध्यक्ष पद के चुनाव में उम्मीदवार उतार सकता है। आज यह समूह एक और बैठक करेगा।

कल आनंद शर्मा ने दिल्ली स्थित जोधपुर हाउस में अशोक गहलोत से मुलाकात की। इससे पहले गहलोत ने दिल्ली में सोनिया गांधी से मिलकर बीते दिनों जयपुर में हुए घटनाक्रम पर माफी मांगी थी। इसके बाद उन्होंने एलान कर दिया कि वे कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव नहीं लड़ेंगे। उधर, कांग्रेस हाईकमान ने राजस्थान के सीएम पद को लेकर दो दिनों में फैसला करने की बात भी कही है। इससे गहलोत के भविष्य पर भी असमंजस की स्थिति है।

कांग्रेस अध्यक्ष पद की दौड़ में अब दिग्विजय सिंह, मल्लिकार्जुन खरगे, शशि थरूर के अलावा मनीष तिवारी के भी उतरने के कयास लगाए जा रहे हैं। गुरुवार को दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस के चुनाव प्राधिकरण से नामांकन पत्र लेने के साथ ही चुनाव लड़ने का एलान कर दिया। इसके बाद खरगे का नाम उछला। थरूर पहले ही संकेत दे चुके हैं कि वे भी पर्चा दाखिल कर सकते हैं। अब यदि जी-23 भी मैदान में उतरा तो टक्कर कांटे की हो सकती है।

बता दें, कांग्रेस संगठन में व्यापक बदलाव की मांग सबसे पहले जी-23 के नेताओं ने ही की थी। इसमें कपिल सिब्बल व गुलाम नबी आजाद भी, जो कि अब कांग्रेस से किनारा कर चुके हैं। इस समूह ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर पार्टी में आमूल-चूल बदलाव की मांग की थी।

सूत्रों के मुताबिक, संभावना है कि गांधी परिवार के समर्थन से उम्मीदवार के रूप में मल्लिकार्जुन खरगे आज नामांकन दाखिल कर सकते हैं। सूत्रों का कहना है, कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए दलित कार्ड खेल सकती है। किसी दलित को अध्यक्ष बनाए जाने की बात इसलिए उठ रही है ताकि केंद्र सरकार द्वारा द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनाए जाने के सियासी दांव का जवाब दिया जा सके। यही कारण है कि खरगे के अलावा, मीरा कुमार, मुकुल वासनिक और कुमारी शैलजा का नाम भी चर्चा में है। सूत्रों के मुताबिक, खरगे शुक्रवार सुबह सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे। इस मुलाकात पर सभी की निगाहें टिकी हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की आज अंतिम तिथि है। शाम तक नामांकन की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। हालांकि, कौन कौन मुकाबले में अंत तक रहेगा, इसका फैसला नाम वापसी की अंतिम तिथि 8 अक्तूबर को होगा। उम्मीदवारों की अंतिम सूची 8 अक्तूबर को शाम 5 बजे प्रकाशित की जाएगी। इसके बाद अगर जरूरत पड़ी तो मतदान 17 अक्तूबर को कराया जाएगा। इसके बाद मतों की गिनती 19 अक्तूबर को होगी और उसी दिन परिणाम घोषित किया जाएगा। अध्यक्ष पद के चुनाव में प्रदेश कांग्रेस कमेटियों के 9,000 से अधिक प्रतिनिधि मतदान करेंगे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Crude Oil: पश्चिम एशिया संकट से कच्चे तेल की कीमतों में 41% उछाल, वैश्विक बाजार में बढ़ा दबाव

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल...

BCCI Awards: शुभमन गिल और स्मृति मंधाना चमके, BCCI नमन अवॉर्ड 2026 में जीते बड़े पुरस्कार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)...

Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी रद्द, गृह मंत्रालय ने दी स्वतंत्रता की जानकारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जलवायु...
spot_imgspot_img