Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

हवा और बूंदाबांदी से कम हुआ क्रांतिधरा का प्रदूषण

  • मंगलवार को बेहतर स्थिति में रहा प्रदूषण

जनवाणी संवाददाता |

मोदीपुरम: तेज हवाएं और बूंदाबांदी होने से आखिरकार महानगर में प्रदूषण कम हो गया। आसमान में स्मॉग छाया हुआ था। जिससे लोगों क ो सांस लेने में दिक्कते महसूस हो रही थी। आसमान में डस्ट पार्टिकल होने के कारण स्मॉग था। यह पार्टिकल तेज हवाएं और बूंदाबांदी चलने से घुल गए हैं। जिसके चलते प्रदूषण में तुरंत कमी आ गई।

मंगलवार को प्रदूषण बेहतर स्थिति में आ गया। उधर, मौसम में ठंड का अहसास लगातार बढ़ रहा है। सुबह और शाम के समय ठंड बढ़ गई। जिसके चलते तापमान में गिरावट महसूस हो रही है। वैज्ञानिकों का अनुमान है कि मौसम में बदलाव होगा। जिसके चलते ठंड का प्रकोप बढ़ेगा।

महानगर में लगातार प्रदूषण का प्रकोप बढ़ रहा था। ऐसे में लोगों को सांस लेने में दिक्कते हो रही थी। अस्थमा के रोगियों को परेशानी हो रही थी। क्र ांतिधरा के बढ़ते प्रदूषण को लेकर परेशानी होने लगी थी। अचानक तीन दिन से तेज हवाएं चली और रात्रि में हल्की बूंदाबांदी हुई। मंगलवार सुबह भी हल्की बूंदाबांदी हुई। बूंदाबांदी होने के कारण प्रदूषण में कमी आ गई। मंगलवार को मेरठ में प्रदूषण का स्तर 108 है। जोकि सामान्य स्थिति में इस समय अच्छा है।

अगर इसी तरह का प्रदूषण रहता है तो लोगों को परेशानी नही होगी। उधर, राजकीय मौसम वैधशाला पर मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता 74 एवं न्यूनतम आर्द्रता 39 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिक डा. यूपी शाही का कहना है कि मौसम में बदलाव होगा।

ये है प्रदूषण की स्थिति

मेरठ-108, पल्लवपुरम-104, गंगानगर-120, जयभीमनगर-112

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img