Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

पोंटिंग ने साव पर किया खुलासा

  • बोले: पृथ्वी जब रन नहीं बना रहा होता तब नेट पर बल्लेबाजी नहीं करता 

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने खुलासा किया है कि इंडियन प्रीमियर लीग के पिछले सत्र में जब पृथ्वी साव खराब दौर से गुजर रहा था तो उसने नेट्स पर बल्लेबाजी करने से इनकार कर दिया। पोंटिंग ने साथ ही उम्मीद जताई कि इस प्रतिभावान बल्लेबाज ने आगामी प्रतियोगिता से पहले बेहतरी के लिए अपनी ट्रेनिंग आदतों में सुधार किया होगा।

आॅस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान पोंटिंग दिल्ली कैपिटल्स में पिछले दो सत्र से 21 साल के पृथ्वी के साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने याद किया कि पिछले सत्र में दो अर्धशतक जड़ने के बाद पृथ्वी जब खराब दौर से गुजरा तो उसने नेट्स पर बल्लेबाजी करने से ही इनकार कर दिया।

चेन्नई में नौ अप्रैल से शुरू हो रहे आगामी टूर्नामेंट से पहले पोंटिंग ने कहा कि पिछले साल अपनी बल्लेबाजी को लेकर उसका रोचक सिद्धांत था- जब वह रन नहीं बना रहा होता तो वह बल्लेबाजी नहीं करेगा और जब वह रन बना रहा होता है तो हमेशा बल्लेबाजी करना चाहता है।

उन्होंने कहा कि उसने चार या पांच मैचों में 10 से कम रन बनाए और मैं उससे कह रहा था हमें नेट्स पर जाना चाहिए और देखना चाहिए कि समस्या कहां है। और उसने मेरी आंखों में देखा और कहा कि नहीं, मैं आज बल्लेबाजी नहीं करूंगा। मुझे यह बिलकुल भी समझ में नहीं आया।

पोंटिंग ने कहा कि वह शायद बदल गया हो। मुझे पता है कि पिछले कुछ महीनों में उसने काफी काम किया है, उसका सिद्धांत शायद बदल गया हो और उम्मीद करता हूं कि ऐसा हुआ होगा क्योंकि अगर हम उससे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करा पाए तो वह सुपरस्टार खिलाड़ी बन सकता है।

पोंटिंग 29 मार्च को दिल्ली की टीम से जुड़े थे और आईपीएल के जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में प्रवेश के लिए उन्होंने अपना एक हफ्ते लंबा पृथकवास पूरा कर लिया है। आॅस्ट्रेलिया के इस पूर्व कप्तान ने कहा कि पिछले साल वह पृथ्वी को सलाह देने से पीछे नहीं हटे लेकिन यह युवा बल्लेबाज अपने शब्दों पर टिका रहा।

पोंटिंग को भरोसा है कि पृथ्वी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी प्रदर्शन करेगा। उन्होंने कहा कि शायद उसने बेहतरी के लिए अपनी ट्रेनिंग आदतें बदल ली हों क्योंकि (उसकी सफलता) सिर्फ दिल्ली कैपिटल्स के लिए नहीं है, मुझे यकीन है कि आप आगामी वर्षों में उसे भारत के लिए काफी क्रिकेट खेलते हुए देखोगे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img