- महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरी महाराज का बिजनौर पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत
जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा के वरिष्ठ महामंडलेश्वर जीवनदीप पीठाधीश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरी जी महाराज ने बताया कि जनसंख्या नियंत्रण कानून को जल्द से जल्द लागू किया जाएं। जितनी देरी होगी, उतना ही देश को क्षति होगी।
देश के सभी नागरिक सामान है, न कोई अल्पसंख्यक है न कोई बहुसंख्यक। अल्पसंख्यक आयोग को तुरंत समाप्त करना चाहिए, क्योकि देश के नागरिकों के सामान कर्त्तव्य व अधिकार है।
स्वामी यतींद्रानंद गिरी जी महाराज गुरुवार की शाम बिजनौर पहुचे। बिजनौर के गांव आदमपुर स्थित एक आवास पर उन्होंने कहा कि जिस प्रकार आसाम सरकार ने निर्णय लिया है, वह उसके पक्षधर है। असम सरकार ने सरकारी पैसों से मदरसों में धार्मिक शिक्षा पर रोक लगाई है, ये सभी प्रदेशों में लागू होना चाहिए।
देशभर के मंदिरों से सरकारी नियंत्रण समाप्त किया जाएं। समाज व धार्मिक गुरूओं का ट्रस्ट बनाकर उनको मंदिर की जिम्मेदारी सौंपी जाएं। पूरे देश के अंदर लव जिहाद मुस्लमों का षड़यंत्र है। उसी का शिकार हरियाणा के बल्लभगढ़ की बालिका हुई है। इस मामले में कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।
अन्य धर्मो में होने वाली शादियों पर पूर्णरूप से रोक लगनी चाहिए। अन्य धर्मों में शादी से पहले बच्चों को परिजनों की आज्ञा लेनी होगी। इस दौरान सुनील कुमार, राघव मेहरा, उदयवीर, अभिनव कुमार, नेमपाल, गौरव आदि मौजूद रहे।

