Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

धूल फांक रही 24 लाख की पोर्कलेन मशीन

  • 10 लाख कीमत की मशीन को 24 लाख में खरीदा था
  • सभासदों के विरोध के बाद से ऐसे ही खड़ी है मशीन

जनवाणी संवाददाता |

सरधना: नगर पालिका द्वारा करीब 24 लाख रुपये में नालों की सफाई के लिए खरीदी गई पोर्कलेन मशीन लगभग चार सालों से धूल फांक रही है। क्योंकि मशीन को लेकर जमकर हंगामा हुआ था। 24 लाख रुपये में ली गई मशीन को कुछ सभासदों ने महज 10 लाख रुपये कीमत की बताया था। जिसके चलते आज तक यह मशीन सफेद हाथी बना खड़ी है। यानी जनता के 24 लाख रुपये पालिका के कबाड़खाने में बेकार जंग खा रहे हैं।

नालों की सफाई के लिए नगर पालिका द्वारा करीब चार वर्ष पूर्व पोर्कलेन मशीन खरीदी थी। हिटाची कंपनी की यह मशीन पालिका ने करीब 24 लाख रुपये में खरीदी थी। उस समय जब सभासदों को इसका पता चला तो उन्होंने घोटाले का आरोप लगाया था।

जांच के बाद सभासदों ने कंपनी के बिल निकलवाकर सबूत के साथ दिखाया था कि यह मशीन महज 10 लाख रुपये कीमत की है। कुछ सभासदों ने मशीन में 14 लाख रुपये का घोटाला करने का आरोप लगाया था। जिसको लेकर लंबे समय तक पालिका में हंगामा रहा था।

विवादों के चलते मशीन को कंपनी से लाकर सीधे पालिका परिसर में खड़ी कर दी गई थी। तभी से यह मशीन पालिका में धूल फांक रही है। यानी जनता के 24 लाख रुपये पालिका के कबाड़खाने में जंग खा रहे हैं। मगर मशीन की सुध लेने वाला कोई नहीं है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Crude Oil: पश्चिम एशिया संकट से कच्चे तेल की कीमतों में 41% उछाल, वैश्विक बाजार में बढ़ा दबाव

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल...

BCCI Awards: शुभमन गिल और स्मृति मंधाना चमके, BCCI नमन अवॉर्ड 2026 में जीते बड़े पुरस्कार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)...

Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी रद्द, गृह मंत्रालय ने दी स्वतंत्रता की जानकारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जलवायु...
spot_imgspot_img