Sunday, March 29, 2026
- Advertisement -

एक निजी यूनिवर्सिटी की छात्राओं के अश्लील वीडियो वायरल, मचा हड़कंप

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: मोहाली की एक निजी यूनिवर्सिटी में शनिवार देर रात छात्राओं के अश्लील वीडियो वायरल हो गए। इसके बाद एमबीए की एक छात्रा को गिरफ्तार कर लिया गया। सूत्रों के अनुसार लड़की ने माना कि उसने ये वीडियो अपने एक दोस्त को शिमला भेजे थे। आरोपी छात्रा एक वीडियो में मान रही है कि उसने दोस्त के कहने पर यह वीडियो बनाए।

अब पुलिस जांच कर रही है कि वीडियो किसी रंजिश में बनाए गए या आरोपी लड़की पर कोई दबाव था। सूत्रों के अनुसार, लड़की ने अपने वीडियो भी उस लड़के को भेजे हैं। ऐसे में पुलिस इसे ब्लैकमेलिंग मान कर चल रही है।

जानकारी के अनुसार, जिस हॉस्टल में ये पूरा कांड हुआ, वह पहले बॉयज हॉस्टल था। इसे कुछ समय पहले ही गर्ल्स हॉस्टल में बदला गया था। देर रात मामले के सामने आते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया था। वहीं पंजाब राज्य महिला आयोग ने भी अपनी जांच तुरंत शुरू कर दी थी।

22 2

पंजाब महिला आयोग की चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी ने कहा कि इस पूरे मामले की सात दिन में सच्चाई सामने लाई जाएगी। इसके साथ ही हॉस्टल की वार्डन से भी पूछताछ होगी। वहीं अब पूरे पंजाब में कॉलेजों के हॉस्टल की सुरक्षा व्यवस्था भी जांची जाएगी।

मोहाली की नामी निजी यूनिवर्सिटी में शनिवार देर रात उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब हॉस्टल में रही एक छात्रा ने अन्य छात्राओं के अश्लील वीडियो बनाकर शिमला में बैठे दोस्त के माध्यम से सोशल मीडिया पर वायरल करा दिए। जैसे ही छात्राओं को पता चला तो यूनिवर्सिटी में हड़कंप मच गया।

एसएसपी मोहाली विवेक सोनी ने कहा कि फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। अभी तक आत्महत्या के प्रयास की कोई सूचना नहीं मिली है। छात्रों के मेडिकल रिकॉर्ड को रिकॉर्ड में ले लिया गया है। लोग किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...

भविष्य की रोशनी का वैश्विक संकल्प

प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता आदिकाल से एक अटूट...
spot_imgspot_img