Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

अश्लील वीडियो वायरल कांड: मुख्य आरोपी भाजपा नेता रविंद्र नागर गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: भाजपा नेत्री का अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी रविंद्र नागर को अरेस्ट कर लिया है। भाजपा नेता रविंद्र नागर ने अपनी ही पार्टी की एक महिला का अश्लील वीडियो वायरल किया था। पीड़िता का आरोप है कि भाजपा नेता रविंद्र नागर के साथ भाजपा के पार्षद रविंद्र सिंह दोनों ने मिलकर उसकी गलत वीडियो क्लिप वायरल की है। महिला ने भाजपा पार्षद सहित रविंद्र नागर दोनों पर टिकट के बदले अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी का आरोप भी लगाया है।

कई दिनों से रविंद्र नागर को तलाश रही थी पुलिस

महिला की तरफ से भावनपुर थाने में तहरीर दी गई है। इस तहरीर के आधार पर रविंद्र सिंह और रविंद्र नागर दोनों पर मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने साइबर एक्ट सहित अन्य धाराओं में दोनों भाजपा नेताओं पर मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद से पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश कर रही थी।

रविंद्र सिंह को कोर्ट से अंतरिम जमानत मिल चुकी है। लेकिन रविंद्र नागर अभी भी फरार था। पुलिस उसे पकड़ने के लिए दबिश दे रही थी। आज भावनपुर थाना पुलिस ने रविंद्र नागर को अरेस्ट किया है।

कचहरी में पीड़िता पर किया हमला

वहीं महिला का जो अश्लील वीडियो वायरल हुआ है उसमें दिखने वाले पुरुष की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। पुलिस उस व्यक्ति की पहचान कराने में जुटी है। बता दें कि पीड़िता का आरोप है कि वीडियो वायरल होने के बाद महिला कोर्ट में बयान दर्ज कराने पहुंची थी। उस दिन भी आरोपी रविंद्र नागर, रविंद्र सिंह ने कचहरी में महिला पर हमला किया। उसके अभद्रता करते हुए उसके कपड़े फाड़ दिए थे।

चुनाव जीतते ही बीजेपी पार्षद ने मांगी थी रंगदारी

भाजपा के पार्षद रविंद्र सिंह का नाम इस मामले में फंसा हुआ है उसने निकाय चुनाव के वक्त बसपा छोड़कर भाजपा ज्वाइन की थी। इसके बाद भाजपा के टिकट पर पार्षदी का चुनाव लड़कर जीता था। चुनाव जीतने के बाद रविंद्र सिंह ने पहले अस्पताल संचालक से 20हजार रुपए की रंगदारी मांगी थी। जिसमें भावनपुर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। उसके बाद भाजपा की महिला नेत्री का अश्लील वीडियो वायरल करने में सहयोग दिया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Crude Oil: पश्चिम एशिया संकट से कच्चे तेल की कीमतों में 41% उछाल, वैश्विक बाजार में बढ़ा दबाव

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल...

BCCI Awards: शुभमन गिल और स्मृति मंधाना चमके, BCCI नमन अवॉर्ड 2026 में जीते बड़े पुरस्कार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)...

Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी रद्द, गृह मंत्रालय ने दी स्वतंत्रता की जानकारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जलवायु...
spot_imgspot_img