Monday, April 13, 2026
- Advertisement -

उन्नतिकारक होती है सकारात्मकता

 

Sanskar 5


ईश्वर ने हर मनुष्य को बुद्धि रूपी सम्पत्ति, धैर्य रूपी शस्त्र, विश्वास रूपी सुरक्षा कवच और हंसी रूपी बढ़िया दवा उपहार स्वरूप प्रदान की है। जो इनको अपना लेता है, वह जीवन में कभी हार नहीं मानता। न ही उसे कभी पीछे मुडकर देखने की आवश्यकता पड़ती है। इसके विपरीत जो इन सब पर मन से विश्वास नहीं कर पाता, वह सदा डगमगाता रहता है।

इस संसार में भांति-भांति के लोग विद्यमान हैं। उन सबकी मनोवृत्ति भी अलग-अलग तरह की होती है। उनमें से कुछ सकारात्मक प्रवृत्ति के लोग होते हैं जो हर समय दूसरों का हित साधने के उपाय सोचते रहते हैं। ऐसे लोगों को हम परोपकारी जीव के नाम से अभिहित करते हैं। इन लोगों का समाज में सर्वत्र सम्मान होता है। लोग इन्हें सदा अपनी सिर-आँखों पर बिठाते हैं। सभी वर्ग के लोग उनका संसर्ग प्राप्त करने के लिए सदा लालायित रहते हैं। इन्हें समाज का पथप्रदर्शक भी कहना अतिशयोक्ति नहीं होगा।

इनके विपरीत बहुत से नकारात्मक विचारों वाले लोग होते हैं। उनका कार्य दूसरों को कष्ट पहुँचाना होता है। ये लोग दूसरों के जीवन में बहुत तरह की गन्दगी फैंकते हैं। दूसरों को आगे बढ?े से रोकने के लिए उनके मार्ग में रोड़े अटकते हैं। इनका काम दूसरों की आलोचना करना, उनकी सफलता से ईर्ष्या के कारण व्यर्थ ही भला-बुरा कहना होता है। ये लोग आदर्शों के विरुद्ध चलकर आगे निकल जाना चाहते हैं। इनका वश चले तो ये दूसरे को अड़ंगी देकर गिरा दें और पीछे मुडकर न देखें कि उसे चोट तो नहीं आई।

ये दुष्ट लोग ऐसे ही होते हैं जो महापुरुषों पर कीचड़ उछालते हैं, उनकी आलोचना करते हैं, उन्हें जहर देने का दुस्साहस करते हैं, सूली पर चढ़ाते हैं, उनकी हत्या जैसे दुष्कर्म करते हैं। इन दुर्जनों से डरकर महान लोग छिपकर नहीं बैठ जाते बल्कि अपने पूरे उत्साह के साथ समाज सुधार के कार्य करते रहते हैं। वे इन लोगों की गीदड़ भभकियों की बिल्कुल परवाह नहीं करते।

इन स्वार्थी और दुष्ट लोगों के ऐसे व्यवहार से हतोत्साहित होकर, यूं ही निराश और हताश होकर नहीं रहना है बल्कि चतुराई और योजनाबद्ध तरीके से उनको मुंहतोड़ जवाब देना है। उनकी उस चाल से शिक्षा लेकर, उसे अपनी ढाल बनाकर, अपने आदर्शों का त्याग किए बिना निरंतर अपने लक्ष्य की ओर बढ़ाते जाना है। इस बात पर अटूट विश्वास रखना है कि सच्चाई के मार्ग पर चलने वालों की ईश्वर सदा सहायता करता है। उन्हें जीवन में कभी निराश नहीं होना पड़ता।

ईश्वर ने हर मनुष्य को बुद्धि रूपी सम्पत्ति, धैर्य रूपी शस्त्र, विश्वास रूपी सुरक्षा कवच और हंसी रूपी बढ़िया दवा उपहार स्वरूप प्रदान की है। जो इनको अपना लेता है, वह जीवन में कभी हार नहीं मानता। न ही उसे कभी पीछे मुडकर देखने की आवश्यकता पड़ती है। इसके विपरीत जो इन सब पर मन से विश्वास नहीं कर पाता, वह सदा डगमगाता रहता है।
इस विषय को सार्थक करती एक कथा आपके साथ साझा कर रही हूं। आशा है आपने भी पढ़ी होगी। यह कथा सचमुच मनन करने पर विवश करती है।

एक दिन एक किसान का बैल कुएं में गिर गया। वह बैल घंटों जोर -जोर से रोता रहा और किसान सुनता रहा। वह विचार करता रहा कि उसे क्या करना चाहिए और क्या नहीं? अन्तत: उसने निर्णय लिया कि उसका बैल काफी बूढ़ा हो चुका है, अत: उसे बचाने से कोई लाभ होने नहीं वाला, इसलिए उस बैल को कुएं में ही दफना देना चाहिए।

किसान ने अपने सभी पड़ोसियों को मदद के लिए बुलाया। सभी ने एक-एक फावड़ा पकड़ा और फिर मिलकर कुएं में मिट्टी डालनी शुरू कर दी। जैसे ही बैल को समझ में आया कि यह क्या हो रहा है, वह और जोर-जोर से चीख-चीखकर रोने लगा। कुछ समय पश्चात अचानक वह शांत हो गया।

सब लोग चुपचाप कुएं में मिट्टी डालते रहे। तभी किसान ने कुएं में झांका तो वह आश्चर्य से सन्न रह गया। अपनी पीठ पर पड़ने वाले हर फावड़े की मिट्टी के साथ वह बैल एक बहुत ही आश्चर्यजनक हरकत कर रहा था। वह हिल-हिलकर उस मिट्टी को नीचे गिरा देता था और फिर एक कदम बढ़ाकर उस पर चढ़ जाता था। जैसे-जैसे किसान तथा उसके पड़ोसी उस बैल पर अपने फावड़ों से मिट्टी गिराते, वैसे-ही-वैसे वह हिल-हिलकर उस मिट्टी को गिरा देता और एक सीढ़ी ऊपर चढ़ आता। जल्दी ही सबको आश्चर्यचकित करते हुए वह बैल कुएं के किनारे पर पहुंच गया और फिर कूदकर बाहर भाग गया ।

यह कथा हमें यही समझा रही है कि बुद्धि, साहस और विश्वास के बूते बैल कुएं से बाहर निकल सका और उसके प्राणों की रक्षा हो सकी। इसी प्रकार यदि मनुष्य इनका सहारा अपने जीवन में ले तो कोई कारण नहीं कि उसे असफलता का मुंह देखना पड़े। उसे उत्तरोत्तर उन्नति करने में कोई बाधा पछाड़ नहीं सकती।

चंद्र प्रभा सूद


janwani address 142

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

वरुथिनी एकादशी का व्रत सौभाग्य, सुख और समृद्धि प्रदान करता है

पंडित-पूरन चंन्द जोशी वरुथनी एकादशी सोमवार 13 अप्रैल, वैशाख कृष्ण...

न जाने कौन सा पल मौत की अमानत हो…!

  राजेंद्र बज जिंदगी का कोई भरोसा नहीं। कब किसी के...

अकालग्रस्त क्षेत्र में ड्यूटी की चाहत

ड्यूटी तो वे कर रहे थे, लेकिन वे संतुष्ट...

गीतों में ढला था आशा का जीवन

पिछले कुछ वर्षों में भारतीय फिल्म जगत को लगातार...
spot_imgspot_img