जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर भक्तों को गंगाजल की बोतले उपलब्ध कराने के लिए डाक विभाग द्वारा सक्रिय भूमिका निभाई जा रही है। मेरठ जनपद में 5 स्थानों पर डाक विभाग द्वारा गंगाजल की बोतल वितरित की जा रही है। यह जानकारी डिप्टी पोस्ट मास्टर रतन सिंह ने दी।
उन्होंने बताया कि बाबा औघड़नाथ मंदिर सहित अन्य स्थानों पर इस तरह की व्यवस्था की गई है। जिससे कि जो भक्त किसी कारण वंश गंगोत्री, हरिद्वार नहीं जा पाए उनको घर बैठे ही गंगोत्री का गंगा जल उपलब्ध कराया जा सके।

