Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

डीएवी इंटर कालेज में पोस्टर व स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित

  • फिट इण्डिया स्कूल सप्ताह मसरोह के तहत आयोजित हुआ कार्यक्रम

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: स्कूल शिक्षा, साक्षरता विभाग शिक्षा मंत्रालय व खेल मंत्रालय के निर्देश पर डीएवी इण्टर कॉलेज मुजफ्फरनगर में फिट इण्डिया स्कूल सप्ताह समारोह के अन्तर्गत पोस्टर , तथा स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमे छात्र छात्राओं ने स्वास्थ्य सम्बन्धी चित्र व पोस्टर बनाए।

इस अवसर पर प्रतियोगिता को दो वर्गों विभाजित की गई प्रथम वर्ग में कक्षा 6 से 8 तक तथा द्वितीय वर्ग में कक्षा 10 से 12 तक छात्राओं ने फिट इण्डिया से सम्बन्धित जिसमे योगक्रियाएं,संतुलित आहार ,आदि का चित्रण किया। कार्यक्रम की निर्णायक की भूमिका सुनील कुमार तथा संजीव कुमार ने निभाई। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सुनील कुमार शर्मा ने प्रतिभागियों को स्वस्थ जीवन की महत्ता का वर्णन करते हुए कहा कि स्वास्थ्य तन में स्वस्थ मन का वास होता है।

अतरू हमे अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। कार्यक्रम का संयोजन कला प्रवक्ता प्रवीण कुमार सैनी ने किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विजय कुमार मित्तल, मुकेश चंद्रा, प्रतिभा रानी, शहजाद अली, सुभाषचंद्र, अब्दुल सत्तार, व्यायाम शिक्षक सत्यकाम तोमर का महत्वपूर्ण योगदार रहा। चित्रकला प्रतियोगिता के प्रथम वर्ग अ में प्रथम राबिया कक्षा 6 अ, द्वितीय प्रिंसी वर्मा 6 अ रहे। वर्ग इ में प्रथम प्रहलाद सैनी 11 क, द्वितीय मोहिनी 11 क , तृतीय, प्रतीक्षा 10 अ रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...

भविष्य की रोशनी का वैश्विक संकल्प

प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता आदिकाल से एक अटूट...
spot_imgspot_img