Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

Mere Husband Ki Biwi: ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ का पोस्टर हुआ जारी, लव ट्रायंगल में फंसे दिखे अर्जुन कपूर,सिनेमाघरों में इस दिन होगी रिलीज

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर और एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर व रकुल प्रीत सिंह इस वक्त अपनी आगामी फिल्म ‘मेरे हसबैंड’ की बीवी को लेकर सुर्खियों में है। वहीं, आज शुक्रवार को आज फिल्म् का पोस्टर जारी हो गया है। इस पोस्ट को देखकर हरे कोई अनुमान लगा रहा है कि, यह लव ट्रायंगल फिल्म है।

पूजा एंटरटेनमेंट अकाउंट से शेयर हुआ पोस्टर

दरअसल, पूजा एंटरटेनमेंट के इंस्टाग्राम अकाउंट से फिल्म का पोस्टर शेयर किया गया है। इसमें एक तरफ भूमि पेडनेकर घोड़े पर सवार हैं तो दूसरी तरफ रकुलप्रीत। अर्जुन कपूर दोनों के बीच फंसे नजर आ रहे हैं। एक्टर के दोनों हाथों को दुपट्टे से बांधकर दोनों अभिनेत्री उन्हें अपनी-अपनी ओर खींचती नजर आ रही हैं। पोस्टर के साथ लिखा है, ‘कलेश के लिए तैयार हो जाओ, क्योंकि ये लव ट्रायंगल नहीं, पूरा सर्कल है’।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ 21 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म का निर्देशन मुदस्सर अजीज ने किया है। जैकी भगनानी और वाशु भगनानी इसे अपने पूजा एंटरटेनमेंट के बैनर तले प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस फिल्म की घोषणा नवंबर 2022 में की गई थी और अब यह 2025 में रिलीज होगी। वाशु भगनानी, जैकी भगनानी और दीपिका देशमुख द्वारा निर्मित यह एक कॉमेडी फिल्म है।

अर्जुन कपूर ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखी ये बात

इसके अलावा अर्जुन कपूर, रकुल और भूमि ने भी अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट शेयर किया है। अर्जुन कपूर ने पोस्टर के साथ लिखा है, ‘कलेश हो या क्लैश, फंसता तो मुझ जैसा आम आदमी है’।

भूमि ने कैप्शन लिखा है, ‘कलेश!!! कौन सा कलेश??? जो मेरा है…वो मेरा रहेगा। कोई मुंह मारने आया तो कटेगा’।

रकुल ने लिखा है, ‘जीवन में कलेश ना चाहिए हो…तो बिन बुलाए मेहमान और बिना मतलब का सामान, बाहर फेंक देना चाहिए!’

वहीं, फिल्म के पोस्टर पर मिली-जुली प्रतिक्रिया आ रही हैं। अधिकांश लोग अर्जुन कपूर को ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘अर्जुन कपूर को फिल्में मिल कैसे जाती हैं?’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘रकुल और अर्जुन की एक और फ्लॉप फिल्म आ रही है’। वहीं कुछ यूजर्स पोस्टर को दिलचस्प बता रहे हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Crude Oil: पश्चिम एशिया संकट से कच्चे तेल की कीमतों में 41% उछाल, वैश्विक बाजार में बढ़ा दबाव

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल...

BCCI Awards: शुभमन गिल और स्मृति मंधाना चमके, BCCI नमन अवॉर्ड 2026 में जीते बड़े पुरस्कार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)...

Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी रद्द, गृह मंत्रालय ने दी स्वतंत्रता की जानकारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जलवायु...
spot_imgspot_img