- बड़ी संख्या में रेलकर्मी उत्साहपूर्वक हुए सम्मिलित
जनवाणी ब्यूरो |
लखनऊ: आजादी का अमृत महोत्सव के फेज 02 तत्वाधान में आयोजित की जाने वाली विभिन्न प्रकार की गतिविधियों एवं कार्यकलापों की श्रृंखला के तहत आज दिनांक 25.02.23 को उत्तर रेलवे,लखनऊ मंडल द्वारा प्रातःकाल एक प्रभात फेरी का आयोजन किया गया।
मंडल रेल प्रबंधक, सुरेश कुमार सपरा के नेतृत्व में आयोजित इस प्रभात फेरी में मंडल के सभी विभागों के विभागाध्यक्षों,अन्य अधिकारी, मंडलीय खिलाड़ियों सहित अन्य रेल कर्मियों ने बड़ी संख्या में ने उत्साहपूर्वक उपस्थित रहते हुए इस आयोजन को सफल बनाया।यह प्रभात फेरी चारबाग रेलवे स्टेशन से प्रारंभ होकर मंडलीय चिकित्सालय होकर वापस उत्तर रेलवे के चारबाग स्थित उत्तर रेलवे स्टेडियम पहुंची जहां इसका विधिवत समापन किया गया।
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक, सुरेश कुमार सपरा ने अपने संबोधन में आजादी का अमृत महोत्सव के फेज 2 के अंतर्गत मंडल द्वारा संपादित की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों एवं क्रियाकलापों से उपस्थित रेल कर्मियों को अवगत कराया एवं उन्होंने समस्त रेलकर्मियों का आवाहन करते हुए आजादी के अमृत महोत्सव के फेज 02 को गर्व एवं स्वाभिमान के साथ अपना अपना योगदान एवं सहभागिता प्रदान करते हुए तथा अपनी सर्वश्रेष्ठ रेल सेवाएं प्रदान करते हुए रेलवे के चक्र को निरंतर उत्कृष्ट बनाते रहने की दिशा को ध्यान में रखकर कार्य करने की अपेक्षा की।

