Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

प्रधानमंत्री जन औषधि सप्ताह: वक्ताओं ने दवाओं के बारे में साझा किए अनुभव

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: पिछले चार वर्षों से प्रधानमंत्री जन औषधि परियोजना के अन्तर्गत, प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र न्यू मार्किट बेगम ब्रिज मेरठ द्वारा प्रधानमंत्री जन औषधि सप्ताह मनाया जा रहा है। इस वर्ष भी प्रधानमंत्री जन औषधि सप्ताह का आयोजन एक से सात मार्च तक किया जा रहा है।

भारत विकास परिषद मेरठ मैन की महिला समिति एवं प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र न्यू मार्केट बेगम पुल की ओर से एक संयुक्त बैठक में सीनियर सिटिज़न से की चर्चा में भारतीय जन औषधि परियोजना के बारे में गौतम कपूर डिप्टी मैनेजर परियोजना ने प्रकाश डाला।

डॉ भरत कुमार गुप्ता ने सभी की शंकाओं का निवारण किया तथा जन औषधी केंद्र में होने वाली क्वालिटी व दवाई के वितरण के बारे में अपने अनुभव साझा किये। उन्होंने बताया कि कैसे ये दवाई सस्ती है। इस परियोजना का मक़सद हर आम नागरिक तक सस्ती व गुणवत्ता पूर्ण चिकित्सा पहुँचाना है। भारतवर्ष में दवा के अभाव में कई भी नागरिक अपनी जान न खोये।

उपस्थित 80 सिनियर सिटीजंस ने भाग लिया व उत्साह के साथ प्रश्न पूछे। इस अवसर पर भारत विकास परिषद की महिला समिति की ओर से महिला संयोजिका मीनू अग्रवाल कविता मित्तल, मीना माधव, दीपिका अग्रवाल, शिल्पा अग्रवाल, शिप्रा अग्रवाल, मोनिका अग्रवाल तथा सचिव अनिल अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य राकेश जैन एवं अगले वर्ष के सचिव गौरव अग्रवाल उपस्थित रहे। केंद्र संचालक ने भारत विकास परिषद एवं शाखा सचिव अनिल अग्रवाल का हार्दिक धन्यवाद दिया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img