- राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की मांग पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रदान की स्वीकृति
जनवाणी संवाददाता |
मुजफ्फरनगर: प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल की मांग पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शामली रोड पर्दाफाश पुल का नाम ‘शहीद प्रशान्त शर्मा ब्रिज’ रखे जाने की स्वीकृति प्रदान की है।
विगत 28 अगस्त को मुजफ्फरनगर स्थित बुढाना मोड निवासी प्रशांत शर्मा पुत्र शीशपाल शर्मा (सेना से रिटायर्ड सूबेदार) जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों से हुई मुठभेड में शहीद हो गये।
प्रशांत शर्मा वर्ष 2017 में सेना में भर्ती हुए थे और करीब छह माह पूर्व उनकी ड्यूटी पुलवामा में लगी थी। सदर विधानसभा सीट से विधायक और प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बुधवार को लखनऊ में उप मुख्यमंत्री व मंत्री, लोक निर्माण केशव प्रसाद मौर्य से भेंट कर जनपद के शामली रोड पदार्फाश पुल का नामकरण शहीद प्रशांत शर्मा के नाम पर कराये जाने की मांग की, जिस पर केशव प्रसाद मौर्य ने तुरन्त अपनी स्वीकृति प्रदान की।
कपिल देव ने कहा कि आतंकियों से लोहा लेते हुए अपना सर्वस्व देश पर न्यौछावर करने वाले वीर जवान शहीद प्रशान्त शर्मा की स्मृति में इसनवनिर्मित पुल का नामकरण शहीद प्रशांत के नाम पर करने से उनके शौर्य और वीरता से आने वाली युवा पीढ़ी को राष्ट्रभक्ति् की प्रेरणा और नई दिशा मिलेगी।
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कपिल देव की मांग पर पदार्फाश पुल का नाम ‘शहीद प्रशांत शर्मा ब्रिज’ रखे जाने की स्वीकृति प्रदान करते हुए कहा कि पूरे देश व प्रदेश को पुलवामा में कायरना आतंकी हमले के चलते शहीद हुए जनपद के इस लाल पर गर्व है।

