Friday, March 13, 2026
- Advertisement -

पीआरडी जवानों की रिफ्रेशर परेड सम्पन्न

  • नगर के फायर स्टेशन परिसर में पीआरडी जवानों को दिया गया परेड का प्रशिक्षण

जनवाणी संवाददाता |

चांदपुर: नगर स्थित फायर स्टेशन परिसर में पीआरडी जवानों की रिफ्रेशर परेड कराई गई । इस दौरान जवानों को परेड की आज्ञाओ के संबंध में जानकारी दी गई।

प्रांतीय रक्षा दल के महानिदेशक द्वारा ब्लॉक मुख्यालय पर कार्यरत पीआरडी कंपनियों के जवानों की महा में एक बार रिफ्रेशर परेड कराने के आदेश दिए गये है। महानिदेशक के आदेश पर गुरुवार को जलीलपुर विकास खंड के पीआरडी के प्लाटून कमांडर राधेराम के नेतृत्व में फायर स्टेशन परिसर में रिफ्रेशर परेड के संबंध में जानकारी दी गई। इस दौरान परेड में शामिल हुए 22 पीआरडी जवानों को दाएं घूम, बाये घूम के साथ ही विश्राम व सावधान की आज्ञा के संबंध में विस्तार से बताया गया।

पीआरडी जवानों की मैदान में परेड भी कराई गई। परेड में शामिल जवानों द्वारा प्लाटून कमांडर को सलामी दी गई। विकासखंड जलीलपुर के पीसी ने विभाग के महानिदेशक के आदेश से जवानों को अवगत कराते हुए बताया कि यदि कोई जवान लगातार तीन परेड में शामिल नहीं होता है तो उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जानकारी दी कि पीआरडी के जवानों के लिए साल में 12 रिफ्रेशर परेड आयोजित की जाएगी।

जिनमे कमसे कम ग्यारह जवानों की उपस्थितिअनिवार्य होगी। रिफ्रेशर परेड व प्रशिक्षण संपन्न कराने में पीसी राधेराम के साथ ही सुरेंद्र सिंह, किशन लाल, हुकम सिंह, कमल सिंह, रामचंद्र सिंह आदि का अहम योगदान रहा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

spot_imgspot_img