- डीएम से मिले 22 जिला पंचायत सदस्य जनवाणी ब्यूरो बिजनौर
जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी को लेकर आज जिला पंचायत सदस्यों के 22 सदस्य डीएम से अविश्वास प्रस्ताव को लेकर मिले। साथ ही 32 सदस्यों ने जिला पंचायत अध्यक्ष साकेन्द्र चौधरी के खिलाफ डीएम को लिखित शपथ पत्र भी सौंपे है। अविश्वास प्रस्ताव नोटिस को लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र के गुट के लोगों में खलबली का माहौल है। जिला पंचायत सदस्यों ने आरोप लगाया है कि जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा सदस्यों को अलग अलग तरीके से परेशान किया जा रहा है। जिसको लेकर जिला पंचायत सदस्यों ने अध्यक्ष को हटाने के लिए आज डीएम को अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस सौंपा है।

