Monday, March 30, 2026
- Advertisement -

मात्र 10 मिनट में तैयार करें यह टेस्टी नाश्ता…

नमस्कार दैनिक जनवाणी डॉट कॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। अक्सर आपने देखा होगा ​की बीजी लाइफस्टाइल की वजह से लोग नाश्ता नहीं बना पाते हैं। अगर बनाते भी हैं तो जल्दी में ऐसे ही कुछ भी बनाकर खा लेते हैं। रोज वहीं बोरिंग तरीके का ब्रेकफास्ट खा-खाकर मन उब जाता है।

35 16

इसी को देखते हुए आज हम लाए आपके लिए एक ऐसी डिश जिसे आप केवल 10 मिनट में बना सकते हैं। दरअसल, जिस ब्रेकफास्ट की हम बात कर रहे हैं उसका नाम है स्पाइसी फ्रेंच टोस्ट। यह खाने बहुत ही टेस्टी है। तो चलिए शुरू करते है इस रेसिपी को बनाना..

स्पाइसी फ्रेंच टोस्ट के लिए आवश्यक सामग्री

  • ब्रेड स्लाइस- 4

  • 2 अंडे

  • 6 बड़े चम्मच दूध

  • 1/2 चम्मच नमक

  • 1 छोटा टमाटर

  • 1 छोटा प्याज

  • 2-3 हरी मिर्च

  • तेल/बटर फ्राई करने के लिए

  • 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर

  • 1/4 चम्मच काली मिर्च पाउडर

कैसे बनायें इस झटपट रेसिपी को 

37 16

  • सबसे पहले इस रेसिपी को बनाने के लिए हमें हरी मिर्च टमाटर को बारीक काट लेना है।

  • इसके बाद अब ब्रेड को दो पार्ट में काटकर रख लें। फिर एक बर्तन में अंडे फोड़ कर डालें। अब इसमें लाल मिर्च, नमक, दूध और काली मिर्च डालकर इसे अच्छे से फेंट लें। तब तक एक पैन में बटर डालकर इसे गर्म करें।

  • अब फेंटे हुए अंडे में ब्रेड की स्लाइस को डिप करें और पैन पर सेंकने के लिए रख दें। दोनों तरफ से गर्म सिक जाने पर इनको प्लेट में निकाल कर रख दें।

  • इसी तरह से बाकी टोस्ट को भी तैयार कर लें। इसके बाद आखिर में कटी हुई सब्जियां ऊपर से डालकर इसे सजाएं।

36 16

तो लिजिए बनकर तैयार है आपके स्पाइसी फ्रेंच टोस्ट अब गर्मागर्म खांए खट्टी मीठी चटनी के साथ।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Mahavir Jayanti 2026: कब है महावीर जयंती? जानिए तारीख, महत्व और इतिहास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Gold Silver Price: सर्राफा बाजार में गिरावट, सोना ₹1,46,000, चांदी ₹2,27,000 पर फिसली

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...
spot_imgspot_img