Friday, March 13, 2026
- Advertisement -

कन्नौज के झउवा गांव में अखिलेश यादव करेंगे राष्ट्रीय ध्वज प्रदान

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: अखिलेश यादव 9 अगस्त क्रांति दिवस पर जनपद कन्नौज के झउवा गांव से करेंगे। वे यहां प्रत्येक ग्रामवासी को खादी से बना राष्ट्रीय ध्वज प्रदान करेंगे और अपने-अपने आवास पर झंडारोहण की अपील भी करेंगे। वे इस अवसर पर क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारीजनों से भी भेंट करेंगे और उनका सम्मान करेंगे।

ज्ञातव्य है कि 8 अगस्त 1942 की रात में ही गांधी जी ने ‘अग्रेजों भारत छोड़ों‘ की ललकार के साथ ‘करो या मरो‘ का मंत्र दिया था। 9 अगस्त 1942 को अंग्रेजों के दमनचक्र के मुकाबले तब समाजवादियों ने आंदोलन की कमान सम्हाली और जयप्रकाश नारायण, डॉ0 राममनोहर लोहिया, अरूणा आसफ अली एवं ऊषा मेहता आदि ने जनता को जागरूक करने तथा आंदोलन को गति देने का काम किया।

अगस्त क्रांति के चलते ही भारत को 15 अगस्त 1947 को आजादी मिली। अखिलेश यादव ने अगस्त क्रांति की याद को अविस्मरणीय बनाने के लिए 9 अगस्त से 15 अगस्त 2022 तक घर-घर तिरंगा फहराने के अभियान की शुरुआत कन्नौज के जिस झउवा गांव का चयन किया है वहां समाजवादी सरकार के समय स्कूलों में आर ओ वाटर, गांव में एलईडी बल्ब लगाने की व्यवस्था की गई थी। गांव में सीसी रोड का निर्माण भी तभी हुआ था। भाजपा की सरकार आने पर गांव के विकास को अवरूद्ध कर दिया गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

छोटे बच्चों की करें उचित परवरिश

नीतू गुप्ता साफ-सुथरा, हंसता मुस्कुराता बच्चा सभी को अच्छा लगता...

पर उपदेश कुशल बहुतेरे

सही कहा है, दूसरों को उपदेश देने वाले एक...

मराठा कूटनीति के चाणक्य नाना फड़नवीस

मराठा साम्राज्य का संदर्भ आते ही आंखों के सम्मुख...

नीतीश कुमार का अंतिम दांव

बिहार की राजनीति में बहुविध हलचल है। मुख्यमंत्री नीतीश...
spot_imgspot_img