- कुडाना में हुई शामली एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन की बैठक
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: शामली एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन की जनपद कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें विजय मलिक को एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया। नई कार्यकारिणी का फूल मालाओं से स्वागत किया गया।
शामली के गांव कुड़ाना में एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन की बैठक हुई जिसमें चयनकर्ता एवं पर्यवेक्षक के रूप में सैय्यद हसन रजा जैदी, उप्र. एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष, उप्र. चयन समिति बॉक्सिंग एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सतीश सहरावत, चयन समिति उप्र. बॉक्सिंग एसोएशन के उप सभापति अजय सागर यादव तथा उप क्रीड़ा अधिकारी मेरठ भूपेंद्र यादव ने शामली जनपद की नई कार्यकारिणी का चयन किया। जिसमें सर्व सम्मति से विजय मलिक को एसोसिएशन का अध्यक्ष, सुशील कौशिक को महासचिव, राजवीर सिंह को कोषाध्यक्ष, राजवीर सिंह को उपाध्यक्ष तथा रामपाल कौशिक को संरक्षक के चुना गया। एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश सहरावत ने कहा कि शामली जिले की बॉक्सिंग एसोएशन के गठन से जिले में बॉक्सिंग के खेल का विकास व खिलाड़ियों के भविष्य निर्माण में सहायता मिलेगी।

