Friday, March 13, 2026
- Advertisement -

Good Governance Day: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती, राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और पीएम मोदी ने किया नमन

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती मनाई जा रही है। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य प्रमुख नेता उनके योगदान को याद कर रहे हैं। राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री मोदी, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला सहित कई राजनीतिक और सामाजिक हस्तियों ने दिल्ली में स्थित उनके स्मारक ‘सदैव अटल’ जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

अपने एक्स हैंडल पर वीडियो साझा किया

इससे पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी के योगदान को याद करते हुए अपने एक्स हैंडल पर एक वीडियो साझा किया। उन्होंने वाजपेयी जी के आचरण, विचार और अटल संकल्प को राजनीति का आदर्श मानक बताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

वाजपेयी की जयंती उनके व्यक्तित्व से प्रेरणा लेने का खास मौका

संस्कृत के श्लोक का उद्धरण देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि वाजपेयी की जयंती उनके व्यक्तित्व से प्रेरणा लेने का खास मौका है। पीएम मोदी ने वाजपेयी के व्यक्तित्व और आचरण को भी रेखांकित किया। बकौल प्रधानमंत्री मोदी, वाजपेयी ने राष्ट्रहित को हमेशा सबसे ऊपर रखा।

खास कार्यक्रम का आयोजन

पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी की 101वीं जयंती पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में खास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला समेत कई भाजपा नेताओं ने सदैव अटल पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। एक्स हैंडल पर वीडियो संदेश जारी करने के अलावा प्रधानमंत्री मोदी ने वाजपेयी की स्मृति में बनाए गए स्मारक- सदैव अटल जाकर भी उन्हें नमन किया।

प्रधानमंत्री मोदी के अलावा, अटल बिहारी वाजपेयी के स्मारक ‘सदैव अटल’ पर आयोजित संगीतबद्ध श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, भाजपा के नए कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और कई प्रमुख धर्मगुरु भी शामिल हुए।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

चिंटू जी का नाम अब बिना अनुमति इस्तेमाल नहीं होगा, कपूर परिवार ने लिया सख्त कदम

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img