जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: स्वच्छता सर्वेक्षण में एक बार फिर बिजनौर नगर पालिका ने झंडे गाड़े है। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मो आज दिल्ली के कालकटौरा मैदान में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में चेयरपर्सन और ईओ को सम्मानित करेगी। मालूम हो कि मिनिस्ट्री आफ हाउसिंग एंड अर्बन अफेयर्स की और से समय-समय पर स्वच्छता सर्वे कराए जाते है।
2022 में भी बिजनौर स्वच्छता सर्वेक्षण हुआ। जिसके तहत शहर में साफ-सफाई, घर से कूड़ा उठाने की व्यवस्था, रास्तों-गलियों की सफाई, शौचालयों और कूड़ा निष्ठरण आदि अन्य और बिंदुओं पर सर्वेक्षण किया गया। बिजनौर नगर पालिका इन सभी व्यवस्थाओं पर खरी उतरी और इसलिए ही पालिका का चयन राष्ट्रपति अवार्ड के लिए हुआ। हालांकि अभी प्रदेश में पालिका को कौन सी रैंक मिली है इसे सार्वजनिक नहीं किया गया है। इसका खुलासा कार्यक्रम के दौरान ही किया जाएगा।

