Sunday, March 29, 2026
- Advertisement -

प्रधान प्रत्याशी पर हमला, पति-पत्नी घायल

  • प्रतिद्वंदी प्रत्याशी पर लगाया हमला करने का आरोप, सैदपुर गांव की घटना

जनवाणी संवाददाता |

बालैनी: थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव में वोट मांगने को लेकर दो प्रत्याशी आमने सामने आ गए और प्रत्याशी व उसकी पत्नी पर हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित ने प्रतिद्वंदी प्रत्याशी पर हमला करने का आरोप लगाते हुए थाना बालैनी पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

थाना बालैनी क्षेत्र के सैदपुर निवासी सत्येंद्र पुत्र सोमपाल ने बताया कि वह गांव में प्रधानी के पद पर चुनाव लड़ रहा है और शनिवार की सुबह अपनी पत्नी प्रवेश के साथ शांतिपूर्वक ढंग से गांव में वोट मांग रहा था। अचानक उसके सामने चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी आ गया है और मेरे वोट मांगने से क्षुब्ध होकर अपने समर्थकों के साथ लाठी डंडों से हमला कर दिया।

02 23

उसको बचाने आई पत्नी प्रवेश पर भी लाठी-डंडों से हमला बोल दिया और उसकी गाडी भी क्षतिग्रस्त कर दी। हमले में दोनों पति-पत्नी घायल हो गए। पीड़ितों ने थाना बालैनी पर तहरीर देकर उचित कार्यवाही करने की मांग की। उधर थाना बालैनी इंचार्ज नरेश कुमार ने बताया कि उनके पास तहरीर आ चुकी है। पुलिस ने आरोप धर पकड़ कर प्रीतम को हिरासत में ले लिया है। घायलों का मेडिकल कराया गया है। मेडिकल की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...
spot_imgspot_img