Sunday, March 29, 2026
- Advertisement -

प्रधानमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर किया ट्रेन को रवाना, मेरठ में मार्च को होगी ट्रेन की धमाकेदार एंट्री

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: देश की पहली सेमी हाई स्पीड रैपिड ट्रेन (नमो भारत) शुक्रवार को देश को समर्पित कर दी गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और एनसीआरटीसी के एमडी विनय कुमार सिंह सहित सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद प्रधानमंत्री ने खुद भी ट्रेन में सफर का आनंद उठाया। इस दौरान उनके साथ स्कूली बच्चे भी थे।

प्रधानमंत्री ने लिया ऑनलाइन टिकट फिर किया ट्रेन का सफर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रैपिड ट्रेन का उद्घाटन करने के लिए पहले साहिबाबाद स्टेशन पहुंचे। वहां पहुंचकर उन्होंने ऑनलाइन रेल का टिकट खरीदा और उसके बाद साहिबाबाद से दुहाई तक स्कूली बच्चों के साथ ट्रेन के सफर का आनंद उठाया। साहिबाबाद से दुहाई तक का यह सफर 12 मिनट में पूरा कर लिया गया।

6 माह बाद मेरठ में होगी ट्रेन की धमाकेदार एंट्री, पीएम खुद रहेंगे मौजूद

रैपिड के पहले चरण का जहां शुक्रवार को उद्घाटन हुआ वहीं दूसरा चरण इसके लगभग 6 महीने बाद शुरू होगा। इस चरण में रैपिड ट्रेन साहिबाबाद से मेरठ साउथ स्टेशन तक आएगी। रैपिड ट्रेन के उद्घाटन के बाद आयोजित जनसभा में प्रधानमंत्री ने कहा कि जिस काम का वह शिलान्यास करते हैं, उद्घाटन भी वह खुद ही करते हैं। उन्होंने लोगों को विश्वास दिलाया कि जब दूसरे चरण का उद्घाटन मेरठ में होगा तब वह खुद भी यहां मौजूद रहेंगे।

भारत में रेल क्रांति की शुरुआत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रैपिड के उद्घाटन के बाद कहा कि चाहे नमो भारत ट्रेन हो या वंदे भारत यह सभी भारत में नई रेल क्रांति की शुरुआत है। प्रधानमंत्री ने देश की जनता को आश्वासन दिया कि इस दशक के अंत तक भारत रेल यातायात में विश्व में अग्रणीय स्थान हासिल कर लेगा।

रेल क्रांति की कड़ी में उन्होंने मेट्रो ट्रेनों का भी जिक्र किया। पीएम ने कहा कि देश के कई शहरों में मेट्रो ट्रेन या तो शुरू हो गई है या फिर उन पर तेजी से काम चल रहा है।।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...

भविष्य की रोशनी का वैश्विक संकल्प

प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता आदिकाल से एक अटूट...
spot_imgspot_img