- संतो द्वारा मेला प्रशासन को मिल रहे सहयोग के लिए मोदी ने संतो का आभार व्यक्त किया
जनवाणी ब्यूरो |
हरिद्वार: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संतो से कुंभ मेले को प्रतीकात्मक रखने की अपील की। मोदी ने जूना पीठाधीश्वर अवधेशानंद गिरी महाराज से फोन पर बातचीत की है और सभी संतो का स्वास्थ्य जाना। सभी संतो द्वारा मेला प्रशासन को मिल रहे सहयोग के लिए संतो का आभार व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि दो शाही स्नान सकुशल संपन्न हो गए हैं उन्हें मेले में कोरोना के बढ़ते प्रकोप के चलते अब उन्होंने साधु-संतों से कुंभ मेले को प्रतीकात्मक रखने की अपील भी की है यह जानकारी प्रधानमंत्री मोदी द्वारा ट्वीट पर साझा की गई है।

