Wednesday, February 11, 2026
- Advertisement -

PM Modi: भूटान पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कहा- ‘दिल्ली धमाके ने पूरे देश को व्यथित किया, दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा’

जनवाणी ब्यूरो|

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को दो दिवसीय भूटान दौरे पर पहुंचे। राजधानी थिम्फू के पारो एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री मोदी का भव्य स्वागत किया गया। भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे, वरिष्ठ मंत्रियों और शीर्ष अधिकारियों ने स्वयं पीएम मोदी की अगवानी की। मोदी 11 से 12 नवंबर तक भूटान में रहेंगे। यह दौरा भारत-भूटान के द्विपक्षीय संबंधों को नई मजबूती देने वाला माना जा रहा है।

दिल्ली धमाके पर पीएम मोदी ने व्यक्त किया दुख

भूटान में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली कार ब्लास्ट की घटना पर गहरा शोक जताया। उन्होंने कहा “आज मैं यहां बहुत भारी मन से आया हूं। कल शाम दिल्ली में हुई भयावह घटना ने सभी को व्यथित कर दिया है। मैं पीड़ित परिवारों का दुख समझता हूं। पूरा देश उनके साथ खड़ा है। जो भी इस कृत्य के पीछे हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।”

प्रधानमंत्री ने बताया कि वे रातभर सुरक्षा एजेंसियों और अधिकारियों के संपर्क में थे और जांच की हर जानकारी पर नजर रखे हुए हैं। “हमारी एजेंसियां इस षड्यंत्र की तह तक जाएंगी। जो भी इस हमले के पीछे है, उन्हें कड़ी सजा दी जाएगी।”

भूटान दौरे का उद्देश्य — दोस्ती और विकास को नई दिशा

भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने सोशल मीडिया पर लिखा, “मैं अपने बड़े भाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भूटान में स्वागत करते हुए पूरे देश के साथ गर्व महसूस कर रहा हूं।”

दौरे पर निकलने से पहले पीएम मोदी ने कहा था — “मुझे विश्वास है कि यह दौरा भारत-भूटान की दोस्ती के बंधन को और मजबूत करेगा। यह हमारी ‘Neighbourhood First Policy’ का एक अहम हिस्सा है और हमारे साझा प्रगति व समृद्धि के प्रयासों को नई दिशा देगा।”

भूटान के राजा और पीएम से बैठकें

दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी की मुलाकात भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक और प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे से होगी। दोनों देशों के बीच ऊर्जा, कनेक्टिविटी, व्यापार और संस्कृति से जुड़ी कई अहम समझौतों पर चर्चा होने की उम्मीद है।

पुनात्सांगछू-II हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट का उद्घाटन

प्रधानमंत्री मोदी और भूटान के राजा संयुक्त रूप से 1020 मेगावाट के पुनात्सांगछू-II हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट का उद्घाटन करेंगे। यह परियोजना भारत और भूटान के सहयोग से निर्मित की गई है और दोनों देशों के ऊर्जा संबंधों को नई दिशा देगी। विदेश मंत्रालय ने बताया कि यह दौरा दोनों देशों के बीच “विशेष मित्रता और सहयोग” को और मजबूत करने का अवसर है।

राजा जिग्मे सिंग्ये वांगचुक के जन्मदिन समारोह में शामिल होंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी भूटान के चौथे राजा जिग्मे सिंग्ये वांगचुक के 70वें जन्मदिन समारोह में भी शामिल होंगे। इसके अलावा, इस दौरे के दौरान भगवान बुद्ध के पवित्र पिपरहवा अवशेषों के प्रदर्शन का आयोजन भी किया जाएगा, जिन्हें भारत से भूटान भेजा गया है।

बता दें कि, प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा भारत-भूटान के ऐतिहासिक संबंधों में एक नया अध्याय जोड़ने जा रहा है। वहीं, दिल्ली धमाके पर उनकी सख्त प्रतिक्रिया से यह स्पष्ट है कि भारत सरकार आतंकवाद और हिंसा के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर कायम है। “दोस्ती, विकास और दृढ़ संकल्प

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Budget 2026: योगी सरकार का बजट, 10 लाख रोजगार और लड़कियों के लिए 1 लाख रुपये सहायता

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार...
spot_imgspot_img