Saturday, May 30, 2026
- Advertisement -

Delhi News: दिल्ली कार ब्लास्ट के बाद देशभर में High Alert, गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय बैठक जारी

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: सोमवार शाम लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुई कार ब्लास्ट की घटना के बाद अब दिल्ली समेत देश के कई शहरों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। धमाके में 10 लोगों की मौत और 24 लोग घायल हो गए थे। इस घटना ने राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

गृह मंत्री अमित शाह की आपात बैठक

घटना के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार रात दिल्ली पुलिस मुख्यालय में उच्च स्तरीय बैठक बुलाई। बैठक में सुरक्षा एजेंसियों और गृह मंत्रालय के शीर्ष अधिकारी मौजूद हैं। बैठक में शामिल प्रमुख अधिकारी आईबी (इंटेलिजेंस ब्यूरो) प्रमुख, गृह सचिव, दिल्ली पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा, विशेष सचिव (आंतरिक सुरक्षा),एनएसजी और एनआईए के वरिष्ठ अधिकारी साथ ही जम्मू-कश्मीर के डीजीपी भी वर्चुअली इस बैठक से जुड़े हैं।

सूत्रों के अनुसार, बैठक में धमाके के आतंकी कोण और संभावित नेटवर्क की जानकारी साझा की जा रही है। शाह ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि “किसी भी साजिश को जड़ से खत्म किया जाए और दोषियों को जल्द पकड़ा जाए।”

घटनास्थल का दौरा और जांच तेज

गृह मंत्री अमित शाह ने देर रात घटनास्थल का दौरा भी किया। उनके साथ दिल्ली पुलिस आयुक्त, एनएसजी और एनआईए अधिकारियों की टीमें मौजूद थीं।
फिलहाल फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर सबूत जुटाने में लगी है। बताया जा रहा है कि धमाके में IED का इस्तेमाल किया गया था।

दिल्ली मेट्रो के लाल किला स्टेशन के गेट नंबर 1 और 4 को सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया गया है। साथ ही लाल किला और उसके आसपास के सभी रास्तों को सील कर दिया गया है।

छह शवों की पहचान, तीन की डीएनए जांच जारी

धमाके में मारे गए दस लोगों में से छह की पहचान हो चुकी है, जबकि तीन शवों की पहचान डीएनए टेस्ट के जरिए की जाएगी। घायलों का इलाज एलएनजेपी अस्पताल में जारी है। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, कुछ घायलों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

UAPA के तहत मामला दर्ज

शुरुआत में पुलिस ने मामला विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत दर्ज किया था, लेकिन जांच में आतंक की संभावना बढ़ने के बाद अब गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम – UAPA की धाराएं भी जोड़ी गई हैं। फिलहाल एनएसजी, एनआईए, एफएसएल और दिल्ली पुलिस की संयुक्त टीम जांच में जुटी है। अब तक चार संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

दिल्ली समेत देशभर में सुरक्षा सख्त

धमाके के बाद केंद्र सरकार ने दिल्ली, यूपी, हरियाणा, मुंबई और जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं।
रेलवे स्टेशन, मेट्रो, बस अड्डों और धार्मिक स्थलों पर सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है।

बता दें कि, लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुआ यह विस्फोट न केवल दिल्ली बल्कि पूरे देश के लिए गंभीर सुरक्षा चुनौती के रूप में देखा जा रहा है। गृह मंत्रालय ने सभी एजेंसियों को निर्देश दिया है कि किसी भी संभावित आतंकी साजिश को रोकने के लिए समन्वय के साथ काम करें।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Meerut News: मेरठ में संदिग्ध हालत में युवक की मौत, टॉयलेट में मिला शव

जनवाी ब्यूरो | मेरठ: थाना टीपी नगर क्षेत्र में मालियाना...

Delhi News: स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई, आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, नौ गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल...

Bihar News: सरकारी आवास विवाद, राबड़ी देवी ने नोटिस को ठुकराया, दिया तीखा बयान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और...

UP News: ईद पर मिलने बुलाया, फिर चाकू से हमला, 17 वर्षीय छात्र की मौत से सनसनी

जनवाणी ब्यूरो | गाजियाबाद: पुलिस ने बताया कि गाजियाबाद की...
spot_imgspot_img