Monday, March 30, 2026
- Advertisement -

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर से जुड़े श्रमिकों पर की पुष्पवर्षा

जनवाणी ब्यूरो |

अयोध्या धाम: भगवान श्रीराम के मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुबेरटीला गए और वहां पर भगवान शिव की आराधना की। इस मौके पर उन्होंने उन श्रमिकों का भी आभार जताया जो कि राम मंदिर निर्माण से जुड़े रहे हैं। पीएम मोदी ने श्रमिकों पर पुष्पवर्षा कर उनके योगदान को सराहा।

10 6

पीएम मोदी ने प्राण प्रतिष्ठा के बाद विशिष्ट अतिथियों को संबोधित करते हुए कहा कि राम मंदिर सबका है। राम सबके हैं। इस आयोजन के जरिए भव्य भारत की आधारशिला रखी जा रही है।

09 6

प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम और अपने संबोधन के बाद पीएम मोदी ने कार्यक्रम में शामिल हुए विशिष्ट अतिथियों से भी मुलाकात की। पीएम मोदी ने कहा कि भगवान श्रीराम आग नहीं, ऊर्जा है। अब वो अपने भव्य मंदिर में विराजमान हैं। हम सभी भाग्यशाली हैं कि समय ने इस पल का साक्षी बनाने के लिए हमें चुना।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Kerala Elections: पीएम मोदी ने केरल में किया शंखनाद, पलक्कड़ रैली के बाद त्रिशूर रोड शो की तैयारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, रविवार...

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...
spot_imgspot_img