Sunday, March 29, 2026
- Advertisement -

आज ग्रीस के दौरे पर रहेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पढ़ें पूरी खबर

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज शुक्रवार को ग्रीस के प्रधानमंत्री किरियाकोस मित्सोटाकिस के निमंत्रण पर पीएम नरेंद्र मोदी ग्रीस का दौरा करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दौरे पर पीएम मोदी विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

बताया जा रहा है कि ग्रीस यात्रा पर पीएम मोदी अपने समकक्ष किरियाकोस मित्सोताकिस से मुलाकात करेंगे। इस दौरान दोनों देशों के बीच संबंधों को और गहरा करने के तरीकों पर चर्चा करेंगे। बयान में कहा गया है कि वह दोनों देशों के व्यापारिक नेताओं के साथ-साथ भारतीय समुदाय के साथ भी बातचीत करेंगे।

बता दें कि पीएम मोदी 40 साल में ग्रीस की यात्रा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं। इससे पहले भारत से तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने सितंबर 1983 में ग्रीस का दौरा किया था।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Kerala Elections: पीएम मोदी ने केरल में किया शंखनाद, पलक्कड़ रैली के बाद त्रिशूर रोड शो की तैयारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, रविवार...

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...
spot_imgspot_img