जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: आज रविवार यानि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 73वां जन्मदिन है। पीएम मोदी अपने जन्मदिन के अवसर पर कई योजनाओं का शुभारंभ करेंगे। देश दुनिया के तमाम नेता प्रधानमंत्री के 73वें जन्मदिन के अवसर पर शुभकामनाएं दे रहे हैं।

बता दें कि भाजपा पार्टी पीएम मोदी के 73वें जन्मदिन को और खास बनाने के लिए देशभर में कई कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। भाजपा पार्टी पीएम का जन्मदिन सेवा पखवाड़े के रूप में मना रही है। इस दौरान रक्त दान समेत तमाम सेवा के कार्य देशभर में किए जाएंगे।
https://x.com/ANI/status/1703248532088738221?s=20
आयुष्मान भव कार्यक्रम का होगा शुभारंभ
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय पीएम मोदी के जन्मदिन पर आयुष्मान भव कार्यक्रम शुरू करने जा रहा है। इस कार्यक्रम के द्वारा समाज के अंतिम छोर तक सभी लोगों को सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं को पहुंचाना है।
पीएम विश्वकर्मा योजना का करेंगे शुभारंभ
आज विश्वकर्मा जयंती भी है। अस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीएम विश्वकर्मा योजना शुभारंभ करेंगे। इस 13,000 करोड़ रुपये की लागत वाली योजना के जरिए पांच साल के लिए पारंपरिक कामों से जुड़े कारीगरों और शिल्पकारों के 30 लाख परिवारों को मदद मिलेगी। योजना के तहत कामगार को नई स्किल्स सीखने, नए औजार खरीदने और बिजनेस को बढ़ाने के लिए क्रेडिट सपोर्ट दिया जाएगा।
यशोभूमि देश को करेंगे समर्पित
इधर, द्वारका में बनी यशोभूमि देश को समर्पित करेंगे। यशोभूमि में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की मीटिंग, कांफ्रेंस, ट्रेड शो आदि के आयोजन के लिए वर्ल्ड क्लास सुविधाएं मिलेंगी। हर साल 100 नैशनल, इंटरनैशनल इवेंट का लक्ष्य है। 90 से 800 लोगों तक की एक साथ मीटिंग के लिए 13 मीटिंग हॉल्स हैं।

