Friday, March 13, 2026
- Advertisement -

कोरोना की तीसरी लहर से निपटने को प्रधानों को किया जागरुक

जनवाणी संवाददाता |

कैराना: कोरोना की तीसरी लहर से बच्चों को बचाने व संचारी रोग नियंत्रण माह को सफल बनाने के लिए सोमवार को ब्लॉक कार्यालय पर ब्लॉक की 42 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों की 2 पालियों में बैठक का आयोजन किया गया। पहली पाली में 21 ग्राम प्रधान दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक तथा दूसरी पाली में 21 ग्राम प्रधान दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक मौजूद रहे।

बैठक के दौरान खंड विकास अधिकारी जितेन्द्र कुमार मिश्रा ने बताया कि गांव में निगरानी समिति द्वारा आशाओं को 0 से 15 वर्ष तक के बच्चों के लिए मेडिकल किट उपलब्ध कराई जाए। 01 जुलाई से गांवों में चलाए जाने वाले कोरोना वैक्सीनेशन अभियान को सफल बनाने के लिए ग्राम पंचायतों के वार्ड मैम्बर अपने वार्ड में कोरोना के प्रति जागरूकता फैलाए तथा ग्रामीणों को कोरोना का टीका लगवाने के लिए कैम्पों तक लाये।

01 जौलाई से 31 जौलाई तक चलने वाले संचारी रोग नियन्त्रण माह के दौरान गांव में साफ सफाई, सैनिटाइजेशन व फागिंग कराई जाए। साथ ही 1 जौलाई से 7 जुलाई तक गांवो में वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा। जिस पर सभी ग्राम प्रधानों ने आश्वासन दिया कि वो अपने गांव में पौधारोपण के साथ ही गांव को हरा भरा रखेगें।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भंडारित अनाज को सुरक्षित करना जरूरी

देश के कुल उत्पादन का लगभग 7 प्रतिशत अनाज...

जमाने के हमकदम होने की राह

चतुर सुजान ने जमाना देखा है। उनके सर के...

सरेंडर की मांग से भड़का संघर्ष

मध्य पूर्व अचानक संघर्ष की भयंकर आग में झुलस...

सोशल मीडिया पर तैरती फूहड़ता

डिजिटल युग ने हमारे समाज की संरचना, सोच और...
spot_imgspot_img