- हिन्दी दिवस पर मीरापुर के विकास कुमार शर्मा का शाल ओढ़ा कर सम्मान किया
जनवाणी ब्यूरो |
नांगल सोती: नांगलसोती में हिंदी दिवस पर आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में मीरापुर के राष्ट्रपति पुरुस्कार से सम्मानित प्रधानाचार्य विकास कुमार शर्मा का आरबीएस इंटर कालेज में स्वागत किया गया। इस मौके पर प्रबंधक राघव प्रताप ने प्रधानाचार्य विकास कुमार शर्मा के संबंध में विस्तार से जानकारी दी और वहीं हिन्दी दिवस का महत्व बताया।
सोमवार को स्थानीय राजा भरत सिंह इंटर कालेज में हिंदी दिवस में आयोजित कार्यक्रम में सनातन आर्य इंटर कालेज मीरापुर मुजफ्फरनगर के राष्ट्रपति पुरुस्कार से सम्मानित प्रधानाचार्य विकास कुमार शर्मा का फूल माला पहनाकर स्वागत किया किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य राजीव कुमार चौहान ने कहा हिन्दी भारतीय संस्कृति की पहचान है हमें सबको हिन्दी के विकास के लिए कार्य करना चाहिए। हिन्दी हमारी मातृभाषा है। वहीं मुख्य अतिथि विकास कुमार शर्मा ने भी हिन्दी पर अपने विचार व्यक्त किए।
विद्यालय के प्रबन्धक राघव प्रताप एडवोकेट और प्रधानाचार्य राजीव कुमार चौहान ने शाल और उपहार देकर सम्मानित किया। विज्ञानं वर्ग की ओर से भौतिक प्रवक्ता संजय गोयल और सुरेश राजपूत ने माला पहनाकर विकास शर्मा को सम्मानित किया। वही आरबीएस के मुख्य लिपिक मुकेश सिन्हा, सत्यप्रकाश आर्य, केशव शरण अशोक कुमार सत्यपाल सिंह कमल सिंह राजपाल सिंह हरबीर सिंह सुरेन्द्र सिन्हा आदि ने प्रधानाचार्य विकास शर्मा का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधालय की प्रबन्ध कमेटी के अध्यक्ष समर सिंह और संचालन संजय कुमार सिंह ने किया।
इस दौरान छोटे सिंह, भीम सिंह, अश्वनी कुमार, गीता देवी, पूनम सैनी, अर्चना, एकता, रजनी, विनय कुमार, बसन्त कुमार, सोनू सिंह, पुष्पेन्द्र कुमार, सत्यवीर सिंह, नरेंद्र कुमार, ब्रजपाल सिंह, नवनीत कुमार, प्रदीप कुमार आदि विद्यालय परिवार मौजूद था।


हिन्दी से ही हमारी पहचान सम्मानित होने पर बधाई