Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

गन्ने की सही समय पर पेराई करने पर प्रधान प्रबंधक को किया सम्मानित

  • क्षेत्र के किसानों ने रमाला मिल में पहुंच कर किया सम्मान

जनवाणी संवाददाता |

बड़ौत: रमाला सहकारी चीनी मिल में गन्ना किसानों का स गन्ना लेने व उसकी समय से पेराई करने पर किसानों ने मिल के प्रधान प्रबंधक को फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया। किसानों ने उनसे अपेक्षा की कि वह भुगतान को भी शीघ्र ही किसानों के खातों में भेज देंगे।

यहां विदित है कि रमाला सहकारी चीनी मिल  ने करीब 98 लाख कुंतल गन्ना पेराई की। मिल के विस्तारीकरण के बाद दूसरे साल मिल ने यह पेराई की। पेराई सत्र का अब तक 123 करोड़ रुपये का गन्ना भुगतान किया। हालांकि अभी तक यह भुगतान एक चौथाई ही हुआ है।

मिल का पेराई सत्र चार नवम्बर 2020 को चालू किया गया था। मिल की प्रतिदिन क्षमता 50 हजार कुंतल है। मिल ने अपने क्षेत्र का गन्ना 26 मई को ही समाप्त कर दिया था। लेकिन बागपत मिल में खराबी के चलते रमाला सहकारी चीनी मिल को उसका चार लाख कुंतल गन्ने की पेराई करनी पड़ी थी। को-जनरेशन प्लांट के माध्यम से मिल ने कुल 30 करोड़ रुपये की बिजली बेची।

रमाला सहकारी चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक डा. आरवी राम मिल के सही तरीके से चलवाने, खेत में खड़े सभी गन्ने को लेने व सही समय पर इसकी पेराई करने को देखते हुए उनका सोमवार को सम्मान किया। उन्हें किसानों ने एक पगड़ी भेंट की। फूलों की माला पहनाई। इस मौके पर देवेंद्र सिंह चौहान, हरपाल सिंह, मोहकम सिंह, चंद्रपाल, जयप्रकाश, नरेश पाल, विवेक आदि किसान मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

क्यों बढ़ रहा है किडनी रोग?

डॉ रूप कुमार बनर्जी, होमियोपैथिक चिकित्सक आधुनिकता और शहरी जीवनशैली...

स्वस्थ तन मन के लिए क्या करें

नीतू गुप्ता मनुष्य जब तक जवान रहता है, वह सोचता...

वो गैस आ नहीं रही, ये गैस जा नहीं रही

गैस से वे पहले ही परेशान थे। चौबीसों घंटे...

लिखा जा रहा नारी शक्ति का नया अध्याय

भारत का लोकतंत्र एक नए मोड़ पर खड़ा है...

पर्यावरण अनुकूल बने ईवी

जलवायु परिवर्तन आज मानव सभ्यता के सामने सबसे बड़ी...
spot_imgspot_img