Saturday, April 4, 2026
- Advertisement -

कांग्रेस में छिड़ी लड़ाई: धस्माना बोले, कांग्रेस कोई सीएम प्रोजेक्ट नहीं कर रही, प्रीतम ही होंगे कप्तान

जनवाणी ब्यूरो |

देहरादून: वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव के नेतृत्व को कांग्रेस में छिड़ी लड़ाई में सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह कैंप ने पूर्व सीएम हरीश रावत कैंप पर पलटवार किया। दो रोज पहले हल्द्वानी में रावत समर्थकों की प्रेस कांफ्रेस का जवाब देने आज प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने मोर्चा संभाला। रावत समर्थकों ने दावा किया था कि आगामी चुनाव हरीश के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा।

राजीव भवन में मीडिया से बातचीत में धस्माना ने कहा कि वर्तमान में न तो प्रदेश कांग्रेस में ही किसी प्रकार का कोई परिवर्तन हो रहा है। और ना ही पार्टी अभी किसी को सीएम के रूप में प्रोजेक्ट कर रही है। पार्टी संगठन का पूरा ध्यान जनता से जुड़े अहम मुद्दों लेकर जनसंघर्ष करने पर है। इसी के लिए प्रदेश अध्यक्ष पूरे राज्य का व्यापक दौरा कर रहे हैं।

धस्माना ने कहा कि प्रदेश का हर वर्ग वर्तमान भाजपा सरकार की वजह से परेशान है। सभी की उम्मीदें कांग्रेस पर ही लगीं हैं। सभी का कार्यकर्ताओं की भावना केवल सरकार बनाने के लिए होनी चाहिए। सीएम किसे बनाया जाना है, यह फैसला हाईकमान पर पर छोड़ दिया जाए। बकौल धस्माना, यदि अभी से सीएम के पद की बहस शुरू हो गई तो इसका जनता में गलत संदेश जाएगा। जनता को लगेगा कि सारी चिंता केवल और केवल सीएम बनने के लिए ही हो रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उत्पाती होते बच्चों की मानसिकता

उषा जैन ‘शीरीं’ बच्चों का अधिकतम समय शिक्षा ग्रहण करते...

नफरत किस से करू…कैसे करूं?

क्या जमाना आ गया है, जहां कभी फोटो खिंचवाने...

क्या ममता करेंगी फिर से धमाल?

अब जब चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं...

ईरान के मामले में चूक गए ट्रंप

जॉर्ज बर्नार्ड शॉ ने जॉर्ज विल्हेम फ्रेडरिक हेगेल के...

Raza Murad: रजा मुराद ने मां को याद कर लिखा भावुक संदेश, कहा- ‘सबसे बड़ा आशीर्वाद’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img