Monday, April 13, 2026
- Advertisement -

साव का रिकॉर्ड, मुंबई की बड़ी जीत 

  • पृथ्वी साव ने नाबाद 227 रन बनाकर विजय हजारे ट्रॉफी में नया रिकॉर्ड बनाया

जयपुर, भाषा : पृथ्वी साव ने नाबाद 227 रन बनाकर विजय हजारे ट्रॉफी में सर्वाधिक व्यक्तिगत पारी का नया रिकॉर्ड बनाया जिससे मुंबई ने गुरुवार को यहां ग्रुप डी के मैच में पुडुच्चेरी को 233 रन से करारी शिकस्त दी।

साव ने 152 गेंदों का सामना किया तथा 31 चौके और पांच छक्के लगाए। उनके अलावा सूर्यकुमार यादव ने 133 रन बनाए तथा साव के साथ तीसरे विकेट के लिए 201 रन जोड़े। इससे मुंबई ने चार विकेट पर 457 रन का विशाल स्कोर बनाया। पुडुच्चेरी इसके जवाब में 38.1 ओवर में 224 रन पर आउट हो गया। मुंबई की तरफ से प्रशांत सोलंकी ने 48 रन देकर पांच विकेट लिए। मुंबई की यह लगातार तीसरी जीत है और वह ग्रुप डी में शीर्ष पर बना हुआ है। भारत के लिए पांच टेस्ट और तीन वनडे खेल चुके साव ने संजू सैमसन का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने 2019 में गोवा के खिलाफ नाबाद 212 रन बनाए थे। लिस्ट ए क्रिकेट में साव का यह पहला दोहरा शतक है। वह लिस्ट ए में दोहरा शतक जमाने वाले आठवें भारतीय बन गए। विजय हजारे ट्रॉफी में यह चौथा दोहरा शतक था। यह टूर्नामेंट में साव का दूसरा शतक भी है जिन्होंने दिल्ली के खिलाफ पहले मैच में नाबाद 105 रन बनाए थे। लिस्ट ए क्रिकेट में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड अली ब्राउन के नाम है जिन्होंने 268 रन बनाए थे। मुंबई को पहले बल्लेबाजी के लिए भेजने का पुडुच्चेरी का फैसला गलत साबित हुआ। साव के अलावा सूर्यकुमार यादव ने भी 58 गेंद में 133 रन बना डाले। आदित्य तारे ने सात चौकों की मदद से 56 रन बनाए और दूसरे विकेट के लिए 153 रन जोड़े। यादव ने अपनी पारी में 22 चौके और चार छक्के लगाए और तीसरे विकेट के लिए 201 रन की साझेदारी की। दिल्ली ने ग्रुप डी के एक अन्य मैच में हिमाचल प्रदेश को छह विकेट से हराया। हिमाचल ने पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर निखिल गंगटा के नाबाद 100 रन की मदद से आठ विकेट पर 251 रन बनाए। दिल्ली ने 48.1 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया। दिल्ली की तरफ से ध्रुव शोरे (51), क्षितिज शर्मा (नाबाद 67) और ललित यादव (नाबाद 52) ने अर्धशतक जमाए। नितीश राणा ने 42 रन की पारी खेली। एक अन्य मैच में महाराष्ट्र ने राजस्थान को 44 रन से पराजित किया। केदार जाधव ने नाबाद 101 रन की पारी खेली जिससे महाराष्ट्र ने छह विकेट पर 277 रन बनाए।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

वरुथिनी एकादशी का व्रत सौभाग्य, सुख और समृद्धि प्रदान करता है

पंडित-पूरन चंन्द जोशी वरुथनी एकादशी सोमवार 13 अप्रैल, वैशाख कृष्ण...

न जाने कौन सा पल मौत की अमानत हो…!

  राजेंद्र बज जिंदगी का कोई भरोसा नहीं। कब किसी के...

अकालग्रस्त क्षेत्र में ड्यूटी की चाहत

ड्यूटी तो वे कर रहे थे, लेकिन वे संतुष्ट...

गीतों में ढला था आशा का जीवन

पिछले कुछ वर्षों में भारतीय फिल्म जगत को लगातार...
spot_imgspot_img