Thursday, February 12, 2026
- Advertisement -

जानिए, प्रियंका चहर चौधरी फूट-फूटकर क्यो रोई?

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: सलमान खान का धमाकेदार शो ‘बिग बॉस 16’ इन दिनों टीवी के साथ-साथ टीआरपी लिस्ट में भी पैर पसार रहा है। शो में अब्दु रोजिक से लेकर प्रियंका चहर चौधरी और निमृत कौर आहलुवालिया जैसे कंटेस्टेंट्स को खूब पसंद किया जा रहा है। आए दिन ‘बिग बॉस 16’ के ये कंटेस्टेंट्स ट्विटर पर भी खूब ट्रेंड करते हैं। लेकिन इन सबसे इतर ‘बिग बॉस 16’ के प्रीकैप वीडियो ने दर्शकों को हैरान करके रख दिया है। दरअसल, प्रीकैप में दिखाया गया कि अंकित गुप्ता और प्रियंका चहर चौधरी गेम को लेकर बहस कर बैठे। दोनों में बात इतनी बढ़ गई कि प्रियंका फूट-फूटकर रोने लगीं और उन्होंने अंकित के मुंह पर बोल दिया कि वह उन्हें झेल रही हैं।

13

एंटरटेनमेंट गलियारे में मौजूद खबरों के मुताबिक, ‘बिग बॉस 16’ में आगे दिखाया जाएगा कि प्रियंका चहर चौधरी और शालीन भनोट की लड़ाई थमने का नाम नहीं लेती है। ऐसे में अंकित, प्रियंका चहर चौधरी को टोक देते हैं और कहते हैं कि बार-बार वही चीजें न दोहराएं। लेकिन अंकित गुप्ता की यह बात प्रियंका चहर चौधरी को पसंद नहीं आती और वह अंकित पर उनका साथ न देने के लिए गुस्सा हो जाती हैं। प्रियंका रो-रोकर अंकित के सामने कहती हैं कि वह हमेशा उनका साथ देती हैं फिर भी। ऐसे में अंकित भी उन्हें जवाब देने से नहीं चूकते और बोलते हैं, “मत दो मेरा साथ।”

बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब प्रियंका चहर चौधरी और अंकित गुप्ता में लड़ाई हुई हो। दोनों पहले भी कई बार ‘बिग बॉस 16’ में रहते हुए बहस कर चुके हैं। कई बार प्रियंका ने अंकित को उनका साथ न देने के लिए निशाना बनाया है। यहां तक कि खुद सलमान खान ने भी अंकित गुप्ता को टोका था कि प्रियंका उनका साथ देती हैं, लेकिन क्या कभी उन्होंने एक्ट्रेस के लिए स्टैंड लिया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Air India: एअर इंडिया हादसा, इटली मीडिया ने पायलट पर लगाया गंभीर आरोप

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: एअर इंडिया के विमान हादसे...

World News: व्हाट्सएप-यूट्यूब पर रूस की बड़ी कार्रवाई, यूजर्स को लगा झटका

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रूस में कई प्रमुख अंतरराष्ट्रीय...
spot_imgspot_img