Tuesday, March 3, 2026
- Advertisement -

महापंचायत के बाद शाकुम्भरी देवी मंदिर जायेंगी प्रियंका गांधी

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: सहारनपुर जनपद के चिलकाना में कांग्रेस की किसान पंचायत को लेकर मंच तैयार है। वहीं किसानों के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है, कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी कुछ ही देर में यहां पहुंचेंगी। इसके बाद वह किसान पंचायत को संबोधित करेंगी। वहीं कांग्रेस नेता पीएल पुनिया, रामपुर की पूर्व सांसद बेगम नूरबानो, गाजियाबाद से कांग्रेस की पूर्व प्रत्याशी डोली शर्मा और प्रमोद कृष्णम व अन्य सन्त मंच पर पहुंच चुके हैं।

प्रियंका गांधी जय जवान, जय किसान से अपनी महापंचायत की शुरुआत करेंगी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, किसानों के दिल की बात सुनने, समझने, उनसे अपनी भावनाएं बांटने और उनके संघर्ष का साथ देने आज सहारनपुर में रहूंगी। उन्होंने ट्वीट में यह भी लिखा कि भाजपा सरकार को काले कृषि कानून वापस लेने होंगे।

प्रियंका गांधी मां शाकंभरी देवी मंदिर में मत्था टेकने के बाद ग्राम रायपुर स्थित खानकाह में हजरत रायपुरी की दरगाह पर हाजिरी लगाएंगी। फिर चिलकाना में गंदेवड़ मार्ग स्थित मैदान पर किसान पंचायत में पहुंचेंगी। जहां पंचायत के जरिये सियासी तीर चलाए जाएंगे तो किसानों की पीड़ा को मुद्दा बनाते हुए कांग्रेस को मजबूत करने की कोशिश की जाएगी। इस कार्यक्रम की तैयारियां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूरी कर ली हैं।

बता दें कि सहारनपुर जनपद में गत छह फरवरी से पांच अप्रैल तक धारा-144 लगा दी गई है। होली, गुड फ्राइडे, किसान आंदोलन, विभिन्न परीक्षाओं और अन्य घटनाक्रमों के मद्देनजर जिलाधिकारी ने यह आदेश जारी किया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img