Thursday, March 5, 2026
- Advertisement -

दिल्ली जंतर-मंतर पहलवानों से मिलीं प्रियंका गांधी वाड्रा, पीएम मोदी पर लगाए गंभी आरोप

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: प्रियंका गांधी वाड्रा दिल्ली के जंतर मंतर पर आज शनिवार को पहलवानों से मिलने पहुंची। मुलाकात के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि जो एफआईआर दर्ज कराई गई है, उसमें क्या है, इसकी जानकारी किसी को नहीं है। वे इसे क्यों नहीं दिखा रहे हैं? जब ये पहलवान पदक जीतते हैं तो हम सभी ट्वीट करते हैं और गर्व महसूस करते हैं लेकिन आज ये सड़क पर बैठे हैं और इन्हें न्याय नहीं मिल रहा है। ये सभी महिला पहलवान इस मुकाम तक आने के लिए काफी संघर्ष करती हैं और मैं यह नहीं समझ पा रही हूं कि सरकार उन्हें (बृजभूषण शरण सिंह) क्यों बचा रही है?

प्रियंका गांधी वाड्रा ने पहलवानों से मिलने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ”मुझे पीएम से कोई उम्मीद नहीं है, क्योंकि अगर उन्हें उनकी (पहलवानों) की चिंता है, तो उन्होंने अभी तक उनसे बात क्यों नहीं की? देश उनके (खिलाड़ियों) साथ खड़ा है। मुझे गर्व है कि पहलवान ऐसी चीज के लिए खड़े हैं और आवाज उठा रहे हैं।”

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img