Saturday, April 11, 2026
- Advertisement -

सुनहरा वट वृक्ष पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने का कार्यक्रम

जनवाणी संवाददाता |

रूड़की: स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति के तत्वाधान में देशभर के स्वतंत्रता सेनानियों के संगठनों द्वारा शहीद स्थलों पर अपने पूर्वजों को श्रद्धा सुमन अर्पित करने का अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत आज रुड़की स्थित ऐतिहासिक वटवृक्ष के नीचे स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी तथा नगर के गणमान्य लोगों ने उपस्थित होकर अपने देश के स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए तथा अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष देशबंधु के नेतृत्व में तथा अनूप बंसल के संयोजन में यह कार्यक्रम 10 बजे राष्ट्रगान के साथ आरंभ हुआ, तत्पश्चात सभी ने शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर वक्ताओं ने कुंजा बहादुरपुर की क्रांति तथा उस क्रांति से संबंधित सैकड़ों लोगों को इस वटवृक्ष पर फांसी दिए जाने की घटनाओं का उल्लेख किया तथा सभी ज्ञात व अज्ञात शहीदों को नमन किया।

कार्यक्रम में अशोक शर्मा आर्य प्रधानाचार्य इंटर कॉलेज भगवानपुर, नवीन शरण निश्चल, हरिशंकर सैनी ,राजबाला सैनी, राजकुमारी सैनी, प्रखर, मोहम्मद मतीन, हरपाल सिंह आर्य, जवाहरलाल आर्य, सुखबीर सिंह आर्य, प्रवेश धीमान, संजीव कुमार सैनी , प्रियंका सैनी, दीपिका सैनी,रणवीर सिंह रावत, अर्जुन गुप्ता,समय सिंह तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

तत्पश्चात अधिकांश लोग ब्लॉक रुड़की कार्यालय पहुंचे और वहां बने स्वतंत्रता सेनानियों के स्मृति स्तंभ पर जाकर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। पहले की तुलना में आज स्वतंत्रता सेनानी परिवारों के सदस्यों तथा अन्य गणमान्य लोगों की संख्या अधिक थी। धीरे-धीरे इसी प्रकार यह संख्या और भी बढ़ती रहेगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: जे.एच.आई. अंग्रेजी एकेडमी का दौरा कर विधायक आशु मलिक ने सराहा शिक्षा कार्य

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: सहारनपुर देहात से विधायक एवं समाजवादी...

Saharanpur News: राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस: हर माँ की सेहत, हर जीवन की सुरक्षा

जनवाणी संवाददाता | 11 अप्रैल को देशभर में राष्ट्रीय सुरक्षित...

Saharanpur News: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता का संदेश, वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने पर जोर

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर...
spot_imgspot_img