नीतू गुप्ता
साफ-सुथरा, हंसता मुस्कुराता बच्चा सभी को अच्छा लगता है। इन सब के लिए बच्चे का स्वस्थ रहना बहुत जरूरी होता है। यदि बच्चा स्वस्थ है तो वह प्रसन्न रहेगा और स्वस्थ रहने के लिए बच्चे को साफ सुथरा रखना अति आवश्यक है। हर मां-बाप की इच्छा होती है कि उनका बच्चा स्वस्थ रहे और उसका शारीरिक विकास ठीक रहे जिससे बच्चे का व्यक्तित्व निखरा रहे। इन सब बातों के लिए माता-पिता को उनका पालन पोषण करते हुए कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना चाहिए।
ल्ल प्रतिदिन शिशुओं की सरसों के तेल या आलिव आयल से मालिश करनी चाहिए। मालिश करते समय बच्चों को हल्का-फुल्का व्यायाम भी करवाएं।
ल्ल मालिश के पश्चात बच्चों को मौसम के अनुसार स्नान करवायें। सर्दियों में छोटे बच्चों को एक दिन छोड़कर गुनगुने पानी से नहलायें, गर्मियों में प्रतिदिन ताजे पानी से नहलायें। सप्ताह में एक बार नीम की पत्तियां उबाल कर पानी छानकर ताजे पानी में मिलाकर नहलाएं जिससे बच्चों को त्वचा रोग नहीं होंगे।
ल्ल सर्दियों में बच्चों को धूप में लिटाएं या बैठाएं। यह ध्यान रखें कि बच्चों के चेहरे पर धूप न लगे। धूप से हड्डियों में मजबूती आती है क्योंकि सूर्य की किरणों से विटामिन डी मिलता है।
ल्ल बच्चों के नाखूनों को बड़ा न होने दें। जहां कटने लायक नाखून हों, काट दें। बड़े नाखून बच्चे खुद की आंख में या चेहरे पर मार सकते हैं।
ल्ल छोटे बच्चों को दूध दो-दो घंटों के अंतराल में पिलाएं। बीच में मांग करने पर बच्चे को दूध अवश्य पिलाएं। मां को चाहिए कि बच्चे को अधिक से अधिक अपना दूध पिलाए। मजबूरीवश बोतल से दूध पिलाने पर बोतल व निपल की सफाई पर खास ध्यान दें। प्रत्येक फीड देने से पहले बोतल व निपल को अच्छी तरह उबालें।
ल्ल थोड़ा बड़ा होने पर बच्चों को ठोस आहार दें। ठोस आहार दिन में तीन बार दें। यदि बच्चा सब्जी, दाल खाने में आनाकानी करे तो दलिये, खिचड़ी में दाल सब्जी मैश कर डालें। चपाती या परांठा दाल के आटे वाला दें।
ल्ल बच्चे को जबरन न खिलाएं। प्यार से कोशिश अवश्य करें क्योंकि जबरदस्ती खिलाने से बच्चे में खाने के प्रति अरूचि बढ़ेगी और बच्चा खाने के बाद उल्टी के रूप में खाना बाहर निकाल देगा।
ल्ल छोटे बच्चे की जीभ प्रतिदिन साफ नरम कपड़े से साफ करें। दांत आने पर दांतों की भी कपड़े से सफाई करें। दो साल की आयु के पश्चात ब्रश से स्वयं उसके दांत साफ करें जब तक बच्चा खुद ब्रश करना नहीं सीखता।
ल्ल पेट भरा होने पर बच्चा यदि लगातार रोता रहे तो समझें कि उसकी तबीयत ठीक नहीं है या बच्चा खाने में बार-बार अरूचि दिखाए तो इसका अर्थ है कि उसे कुछ तकलीक है।
ल्ल बच्चे को खांसी-जुकाम होने पर लापरवाही न बरतें। डॉक्टर से अवश्य सलाह लें।
ल्ल बच्चे को गीला न रखें। पता चलने पर तुरंत उसके वस्त्रा बदलें नहीं तो बच्चे को रैश हो जाएंगे।
ल्ल बच्चों को वस्त्रा ढीले पहनायें। टाइट वस्त्रों से बच्चों का विकास ठीक नहीं होता और वे स्वतंत्रातापूर्वक हाथ-पांव नहीं चला सकते।
ल्ल सर्दियों में बच्चों के वस्त्रा प्रतिदिन बदलें। न नहलाने की स्थिति में बच्चे को स्पंज कर सारे वस्त्रा बदलें। गर्मियों में दिन में बच्चों के वस्त्रा दो बार अवश्य बदलें।
ल्ल बच्चों के बिस्तर पर किसी को नंगे पाव न चढ़ने दें। इससे बच्चे को एलर्जी हो सकती है।
ल्ल बच्चों को तेज धूप, हवा और सर्दी से बचा कर रखें।
ल्ल घर हमेशा साफ रखें। छोटे बच्चों के होने पर फर्श दिन में दो बार साफ करें। फर्श पर गिरी हुई वस्तु को न स्वयं खायें, न बच्चे को खाने दें। नीचे गिरी वस्तु खाने से बच्चा बीमार पड़ सकता है।
ल्ल बच्चों के खिलौने धोकर खेलने को दें। बच्चों को खिलौने मुंह में ज्यादा न ले जाने दें।
ल्ल नुकीले खिलौने बच्चों को खेलने के लिए न दें।
ल्ल बच्चों को सूती वस्त्र पहनायें।
ल्ल छोटे बच्चों को घर पर अकेला छोड़ कर कहीं भी न जाएं।

