Friday, March 13, 2026
- Advertisement -

प्रॉपर्टी डीलर के घर बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

जनवाणी संवाददाता |

कंकरखेड़ा: मेरठ जनपद में बदमाशों के हौसले बुलंद हो रहे हैं। बदमाशों में पुलिस का कोई खौफ नहीं दिखाई दे रहा। बेखौफ बदमाश आए दिन घटना को अंजाम दे रहे हैं।

कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की तुलसी कॉलोनी में मंगलवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई। जब दो बाइक पर सवार छह बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस घटना के दौरान भयभीत कॉलोनीवासी घरों में दुबके रहे। बदमाशों के जाने के बाद लोग बाहर निकले और पुलिस को सूचना दी।

112 नंबर पर सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंची और मौके से बुलेट बरामद किए। परिजनों ने किसी से रंजिश होने से इनकार किया है।

पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। तुलसी कॉलोनी निवासी नरेश शर्मा पुत्र जय भगवान प्रॉपर्टी डीलर का कार्य करता है। साथ ही पेशे से किसान भी है।

24 10

मंगलवार सुबह करीब चार बजे सरधना रोड की तरफ से बाइक पर सवार होकर छह बदमाश उसके घर के पास पहुंचे और ताबड़तोड़ आधा दर्जन से अधिक गोली घर की तरफ को चलाई।

इस दौरान बदमाशों ने घर की वीडियो भी बनाई। गोली चलने के बाद कॉलोनी में अफरा तफरी मच गई, लेकिन भयभीत लोग घरों से बाहर नहीं निकले।

घर की खिड़की दरवाजों से बदमाशों को हमला करते हुए देखते रहे। करीब 10 से 12 मिनट बदमाश कॉलोनी में ही रहे। इसके बाद आरोपी हमलावर सरधना रोड से फरार हो गये।

यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसी दौरान मोहल्ले के लोग बाहर निकल कर इकट्ठा हुए और इसकी सूचना पुलिस को 112 नंबर पर दी। परिजनों का कहना है कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। हमलावर कौन थे इसका पता नहीं लग सका।

एक घंटा बाद पहुंची डॉयल 112 !

कॉलोनी के लोगों के सूचना देने के बाद भी डॉयल 112 करीब एक घंटा बाद घटनास्थल पर पहुंची। इससे लोगों में आक्रोश था। पुलिस ने मौके से खोखे और बुलेट बरामद किए। जो पीड़ित नरेश शर्मा के दरवाजे के पास पड़े थे। बदमाशों की गोली गेट और दीवार में धस गई थी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

चिंटू जी का नाम अब बिना अनुमति इस्तेमाल नहीं होगा, कपूर परिवार ने लिया सख्त कदम

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img