Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

व्यापारियों की सुरक्षा के लिए पुलिस उठाए ठोस कदम

  • उप्र. उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने की एसपी से मुलाकात

जनवाणी संवाददाता |

शामली: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अंकित गोयल के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक नित्यानंद राय से मुलाकात की। पदाधिकारियों ने एसपी को जनपद की स्थिति से अवगत कराया। अंकित गोयल ने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कई जगहों पर सर्राफा व स्वर्णकर व्यापारियों के साथ लूट व हत्या की घटनाएं हो गई हैं। इससे सभी व्यापारियों में दहशत है। शामली में भी दो पेट्रोल पंपों पर लूट की घटनाएं हो चुकी हैं जो अभी तक नहीं खुल पाई है। पुलिस अधीक्षक ने इन घटनाओं का जल्द ही खुलासा किए जाने और व्यापारियों की सुरक्षा व पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष अंकित गोयल, जिलाध्यक्ष अनुराग जैन, आशू गर्ग, अमित जैन, निखिल, अनुज जैन, प्रशांत कुमार आदि मौजूद रहे। उधर, संगठन की एक मीटिंग जिला महामंत्री संजय गोयल के निवास पर हुई। मीटिंग में मेरट से आए संगठन के वरिष्ठ प्रदेश महामंत्री लेकेश अग्रवाल भी शामिल रहे।

लोकेश अग्रवाल ने कहा कि संगठन के प्रांतीय निर्वाचन चुनाव जनवरी 2021 में लखनऊ में कराए जाएंगे। वहीं शपथ ग्रहण समारोह अयोध्या जनपद में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 5 अक्टूबर को प्रदेश के मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन सौंपा गया था जिसमें जीएसटी व एसआइबी के सर्वो छापे का तुरंत बहिष्कार करने समेत विभिंन मुद्दों को शामिल किया गया था।
इस मौके पर अनुराग जैन, प्रतीक अग्रवाल, राहुल गोयल, अनिल भार्गव, विपिन जैन, अनुज जैन आदि मौजूद रहे।

10000 के पैकेज से दिवाली पर बढ़ेगा व्यापार: गर्ग

पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के सुभाष चौक स्थित मुख्यालय पर उपस्थित पदाधिकारियों के साथ वार्ता करते हुए कौन फेडरेशन आफ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा सरकारी कर्मचारियों की खरीदारी की क्षमता बढ़ाने को और बाजार में पैसे की तरलता हेतु दिए गए पैकेज की सराहना की।

उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रोत्साहन पैकेज से आगामी दिवाली के त्योहारों पर ग्रहकी बढ़ेगी तथा वर्तमान में जब देशभर का व्यापारी वित्तीय समस्याओं में उलझा हुआ है ऐसे कदम से व्यापार चक्र में वृद्धि आएगी। इस मौके पर सुभाष चंद धीमान, नरेंद्र अग्रवाल, रवि संगल, महेश धीमान, पवन गोयल, शिवाक गर्ग, राजीव गर्ग, गौरव बंसल, नरेश चंद्र आदि उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img