Tuesday, March 3, 2026
- Advertisement -

Meerut News: शुरू होते ही टोल प्लाजा पर हुआ विरोध शुरू

जनवाणी संवाददाता |

सरूरपुर : मेरठ-करनाल हाईवे पर टोल प्लाजा शुरू होने के साथ आसपास के गांव के लोगों ने टाल देने का विरोध भी करना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को आसपास के गांव के वहां से टोल फ्री की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन (महात्मा) के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष मनोज त्यागी के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता टोल प्लाजा पर पहुंचे और उन्होंने टोल फ्री कराते हुए हंगामा खड़ा कर दिया।

कार्यकर्ताओं का कहना था कि आसपास के 5 किलोमीटर के लोगों को टोल प्लाजा से फ्री में गुजरने दिया जाए। इसे लेकर कार्यकर्ताओं व टोल कर्मियों के बीच बहस भी हुई। जिसके बाद कार्यकर्ता टोल फ्री करने की मांग को लेकर टोल प्लाजा पर धरने पर बैठ गए।सूचना पर पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया।

भारतीय किसान यूनियन (महात्मा) पश्चिमी उत्तर प्रदेश महात्मा के अध्यक्ष मनोज त्यागी का कहना है कि 5 किलोमीटर के दायरे में पढने वाले गांव के वाहनों को टोल से निशुल्क गुजरने दिया जाए। यदि टोल कंपनी ऐसा नहीं करेगी तो भारतीय किसान यूनियन धरना प्रदर्शन जारी रखेगी और इसका कड़ा विरोध किया जाएगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img