Tuesday, March 3, 2026
- Advertisement -

चीनी मिल के विस्तारीकरण में बचे धन से किसानों को दें सुविधा: सहेन्द्र

  • विधायक सहेन्द्र सिंह ने मिल के अधिकारियों की अपने आवास पर ली बैठक
  • उत्तम ग्रुप के प्रबंधक को स्थानीय बेरोजगार युवकों को दें प्राथमिकता से काम

जनवाणी संवाददाता |

बड़ौत: छपरौली विधानसभा क्षेत्र के विधायक सहेन्द्र सिंह ने रमाला मिल व मिल को चला रहे उत्तम गु्रप के प्रबंधकों को अपने आवास रमाला में बुलाकर दिशा निर्देश दिए। विधायक ने उनसे कहा कि मिल के विस्तारीकरण के लिए आया धन किस-किस मद में लगाया और शेष धन का वह क्या कर रहे हैं।

उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि बचा हुआ धन मिल में किसानों की सुविधा के लिए लगाएं। किसानों के लिए रात्रि विश्राम के लिए भवन बनवाएं। पानी व बिजली का उचित प्रबंध करें।

सहेन्द्र सिंह विधायक सोमवार को रमाला में दिल्ली-सहारनपुर हाइवे स्थित अपने आवास पर अधिकारियों से बात कर रहे थे। उन्होंने उत्तम ग्रुप के प्रबंधक अश्विनी कुमार से कहा कि उनकी शिकायत आ रही है कि वह स्थानीय बेरोजगार युवकों को अपने यहां काम नहीं दे रहे हैं। जब वह काम रमाला मिल में करा रहे हैं तो वह स्थानीय युवकों से परहेज क्यों कर रहे हैं। उनके द्वारा रुपया स्थानीय लोगों का यहां लगा रहे हैं।

रोजगार दूसरे क्षेत्र के लोगों को दे रहे हैं। ऐसा नहीं चलेगा। वह अपने यहां नौकरी पर रखने वाले युवकों में से स्थानीय बेरोजगार युवकों को प्राथमिकता दें। रमाला मिल के प्रबंधक डा. आरवी राम से उन्होंने कहा कि वह गन्ना किसानों की समस्याओं का सदा ध्यान रखें। हाइवे से मिल में उतरने वाले गहरे रास्ते को ठीक कराएं।

यहां पहले भी एक गन्ना किसान को नुकसान उठाना पड़ा था। ऊंचाई से गहरे में गन्ने का भार लेकर उतरते समय बड़ी घटना हो सकती है। दोनों अधिकारियों से स्पष्ट रूप से पूछा कि मिल की टरबाइन बदलवाई गई है या फिर ठीक कराई गई है। टरबाइन ने पिछले पेराई सत्र में पूरा काम नहीं किया है। उन्हें संदेह है कि नई टरबाइन नहीं है। इसकी जांच कराई जाएगी। अधिकारी इस संबंध में कुछ नहीं बता पाए। वहीं विधायक सहेन्द्र सिंह ने टांडा गांव में टांडा से छपरौली मार्ग के सुदृढ़ीकरण के कार्य का शुभारंभ किया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img