Wednesday, April 22, 2026
- Advertisement -

युवक की हत्या कर शव पेड़ पर लटकाया

  • दो दिन से घर से लापता था युवक, पांच के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज

जनवाणी संवाददाता |

अमीनगर सराय: थाना सिंघावली अहीर क्षेत्र के गांव चिरचिटा से दो दिन से घर से लापता युवक का शव सोमवार को जंगल में ट्यूबवैल पर पेड़ पर लटका मिला है। परिजनों के अनुसार गांव के ही कुछ लोगों ने युवक की हत्या कर शव पेड़ पर लटकाया है, ताकि हत्या को आत्महत्या का रूप दिया जा सकें।

इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस के साथ परिजनों की तीखीं नोंकझोंक हुई। परिजनों का आरोप है कि चुनावी रंजिश के चलते युवक की हत्या की गई है। सीओ सिटी ओमपाल सिंह ने परिजनों को शीघ्र ही इस घटना के खुलासे का आश्वासन दिया है। इसके बाद परिजनों ने शव को उठाने दिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतक के भाई की तहरीर पर बिनौली थाने में पांच के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज हो गयी है।

सोमवार को सुबह करीब 11 बजे गांव चिरचिटा निवासी पवन पुत्र मेहरचंद का शव उन्ही के ट्यूबवैल पर पेड़ पर लटका मिला। वह घर से दो दिन से लपता था। शव को देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। शव मिलने की जानकारी मिलते ही ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए।

परिजनों ने शव मिलने के संबंध में थाना सिंघावली अहीर पुलिस को सूचना दी । सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को पेड़ से उतार कर जब पोस्टमार्टम भेजने कराने की तैयारी की तो परिजनों ने इसका विरोध किया और पुलिस को शव नहीं उठाने दिया।

परिजनों की मांग थी कि जब तक उच्चाधिकारी मौके पर नहीं पहुंचते हैं, वह शव को नहीं उठाने देंगे। इस दौरान परिजनों की पुलिस के साथ तीखी नोंकझोक भी हुई। मृतक के भाई ने बताया कि उसका भाई दो दिन से घर से गायब था। उसे सभी संभावित स्थानों पर तलाश किया गया था लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका था।

सोमवार को उसका शव पेड़ पर लटका मिला। उसने चुनावी रंजिश के कारण गांव के ही कुछ लोगों पर अपने भाई की हत्या करने का आरोप लगाया और बताया कि शनिवार को गांव की ही एक महिला ने मृतक के भतीजे पर छेड़खानी का आरोप लगाया था। जिसका मुकदमा सिंघावली अहीर थाने में पंजीकृत किया गया है।

इसी बात को लेकर कई बार समझौते का प्रयास भी हो चुका है। उसका कहना है कि पवन ने महिला के साथ छेड़खानी करने वाले युवकों को पहचान लिया था। इसके बाद उसका भाई गायब हो गया था। इस संबंध में मृतक के भाई सुंदर ने थाना बिनौली में ब्रह्मपाल व पप्पू पुत्रगण खचेडू, दीपक उर्फ भूल्ले पुत्र दयराम कश्यप, मनोज पुत्र बलजीत तथा अनिल पुत्र धर्मा के विरूद्ध थाना बिनौली में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।

सीओ सिटी ओमपाल सिंह ने बताया है कि मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर थाना बिनौली में युवक की हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही हत्यरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

हत्या से पहले की गई थी युवक की पिटाई

चिरचिटा के जंगल में पवन की हत्या से पहले निकट ही गन्ने के खेत में पिटाई की गई थी। उसके ऊपर के कपड़े वही खेत में पड़े मिले और शरीर पर जगह जगह चोट के निशान भी मौजूद थे। दुपट्टे की सहायता से उसके शव को पेड़ पर लटकाया गया था। उसके पैर घुटनों से मुड़े थे।

सीमा विवाद में उलझी दो थानों की पुलिस

चिरचिटा में हुई युवक की हत्या को लेकर बिनौली और सिंघावली अहीर पुलिस आमने सामने आ गई। दोनों थानों की पुलिस घटना स्थल को एक दूसरे के क्षेत्र में बता रहे थे । बाद में घटना स्थल बिनौली क्षेत्र में पाया गया और थाना बिनौली में घटना की रिपोर्ट दर्ज की गई।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

अगली पीढ़ी के एआई का खाका

कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) ने उल्लेखनीय प्रगति की है। ध्वनि...

12वीं के बाद खुलेंगे कॅरियर के द्वार

डॉ विजय गर्ग भारत में छात्र अक्सर 12वीं कक्षा पूरी...

विपक्ष से ज्यादा सत्ता पक्ष खुश क्यों है?

पहले भक्त अपने दिमाग का इस्तेमाल करते थे लेकिन...

सड़कें न बनें मौत के रास्ते

सड़कें जीवन को जोड़ने के लिए बनाई जाती हैं,...
spot_imgspot_img