- दलित शोषित वनवासी समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया अभियान शुरू
जनवाणी संवाददाता |
धामपुर: दलित शोषित वनवासी समाज पार्टी के कार्यकतार्ओं ने स्टैचू आॅफ कल्चर अंबेडकर की विश्व की सबसे ऊंची मूर्ति लगाने के लिए जन जागरण अभियान शुरू कर दिया है। शनिवार को तहसील प्रमुख अनीस अहमद के नेतृत्व में अभियान तहसील रोड धामपुर में चलाया गया।
प्रदेश महासचिव सत्यप्रिय सक्सेना ने कहा कि अगर देश में सरदार पटेल, शिवाजी महाराज की ऊंची मूर्तियों का निर्माण किया जा सकता है, तो करोड़ों दलितों, अल्पसंख्यकों की आशाओं के केंद्र अंबेडकर की मूर्ति सबसे पहले लगनी चाहिए थी।
उन्होंने कहा वैश्विक धर्म के दबाव व लालच को दरकिनार कर बुद्धिज्म को स्वीकार करना सनातन परंपरा व इस राष्ट्र पर सबसे बड़ा एहसान है। अभियान में महेंद्र पाल सिंह, हरकेश सिंह, मिथुन, गोविंदा, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।

