Thursday, March 26, 2026
- Advertisement -

भाजपा की डबल इंजन की सरकार चला रही जनकल्याणकारी योजनाएं: जसवंत सैनी

जनवाणी संवाददाता |

रामपुर मनिहारान: राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार व्यापारियों सहित देश के सभी वर्ग के लोगों के उत्थान के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं चला कर लाभ पहुंचाने का काम कर रही है।

बुधवार को राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी कस्बे में सतीश कश्यप के प्रतिष्ठान के उद्घाटन समारोह में फीता काटकर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार के शासन में देश में भ्रष्टाचार करने वालों पर लगाम कसी है। उन्होंने कहा कि देश में जहाँ पहले गड्ढा युक्त सड़के देखने को मिलती थी वहीं अब चारों ओर सड़कों का जाल बिछा हुआ है। कहा कि सरकार देश के सभी वर्गों के गरीब लोगों के उत्थान के लिए जनकल्याण कारी योजनाएं चलाकर लाभ पहुंचाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही भारत सरकार की कार्यशैली का विदेशों में भी बोलबाला है।

इस दौरान सतीश कश्यप, पूर्व जिला उपाध्यक्ष प्रमोद कौशिक,मनोज जैन, दिनेश सैनी, विकास अग्रवाल, सुरेश सैनी,सऊद अहमद, कार्तिकेय शर्मा, टिंकू बाठला, बारू कश्यप, शानू कश्यप, वैभव गुप्ता, फहाद, सूरज, अनुज भवानी सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

क्यों बढ़ रहा है किडनी रोग?

डॉ रूप कुमार बनर्जी, होमियोपैथिक चिकित्सक आधुनिकता और शहरी जीवनशैली...

स्वस्थ तन मन के लिए क्या करें

नीतू गुप्ता मनुष्य जब तक जवान रहता है, वह सोचता...

वो गैस आ नहीं रही, ये गैस जा नहीं रही

गैस से वे पहले ही परेशान थे। चौबीसों घंटे...

लिखा जा रहा नारी शक्ति का नया अध्याय

भारत का लोकतंत्र एक नए मोड़ पर खड़ा है...

पर्यावरण अनुकूल बने ईवी

जलवायु परिवर्तन आज मानव सभ्यता के सामने सबसे बड़ी...
spot_imgspot_img